डाडगांव। उदयपुर विकास खंड के हायर सेकेंड्री स्कूल भवन में कक्षा पांचवी में पढ़ने वाले जो बच्चे एवं उनके पालक जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन हेतु अपने बच्चों का कोचिंग करवाना चाहते हैं उनके लिए विकास खंड स्तर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी मृत्युजय पांडेय द्वारा निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था प्रत्येक सप्ताह के शनिवार एवं रविवार को दो दिन रखा गया है। जिसके लिए प्रशिक्षण प्राप्त शासकीय शिक्षकों कि ड्यूटी लगाई गई है ताकि ब्लॉक के ज्यादा से ज्यादा बच्चों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हो सके। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी ने पलकों एवं बच्चों से अपील कि हैं कि इस निशुल्क कोचिंग क्लास का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं ताकि आपके बच्चे का भविष्य बेहतर हो सके। इस शिक्षकिय कार्य में बजरंग दास, अमेश्वर दास, विवेक सोनी सहित अन्य शिक्षको कि ड्यूटी लगाई गई है। कोचिंग क्लास 26 सितम्बर से शुरू किया गया है।



















