सूरजपुर जिले के सभी थानों एवं चौकियों में एक साथ व्यापक रूप से चलाया गया नशा मुक्ति अभियान।

ब्रेकिंग न्यूज़ :

सूरजपुर जिले के सभी थानों एवं चौकियों में एक साथ व्यापक रूप से चलाया गया नशा मुक्ति अभियान।

 


0*नशा नाश का कारण है: संजय गोस्वामी*






डाँड़गांव। पुलिस चौकी शिवनगर तारा के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह ठाकुर के निर्देशन, बोर्नड कुजूर एसडीओपी मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी संजय गोस्वामी द्वारा अपने चौकी क्षेत्र में व्यापक रूप से नशा मुक्ति अभियान चला कर रिकार्ड कायम किया है।उन्हों ने हाई स्कूल तारा हायर सेकंडरी स्कूल शिवनगर, अदानी विद्या मंदिर सल्हि, खदान के कर्मचारियों, बैंक, बाजार एवं सभी ग्राम पंचायतों में बहुत ही प्रभावी ढंग से अभियान चलाया गया।जिसमें चौकी प्रभारी संजय गोस्वामी ने विद्यालय के खदान कर्मचारियों, एवं ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा नाश का कारण है अगर अपने आने वाले कल वर्तमान को अच्छा बनाना है तो नशा पान से कोशो दूर रहे आज समाज में नशा पान बढ़ते जा रहा है जिस कारण आने वाले पीढ़ी इससे बचे नशा अपराध का सबसे बड़ा कारण है।आज समाज में जितने भी बड़े अपराध हो रहे हैं उसके पीछे अधिकांश कारण पता लगाने पर नशा के कारण ही होता है।नशा करने से स्वंय का परिवार, घर, समाज, आर्थिक स्थिति, एवं स्वंय के शरीर का भी नाश होता है।समाज को इससे बड़ा विनाश हो रहा है इस लिये कल के बेहतर जिंदगी के लिए नशा से कोशो दूर रहे।विधायर्थी अपना उज्वल भविष्य के लिए पढ़ाई पर अपना ध्यान केंद्रित करें।और किसी भी नशा पान से दूर रहे आने वाले समय में लगातार अभियान आगे भी चलाया जायेगा।

"
"