सूरजपुर। संगठन के विस्तार एवं मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ सूरजपुर ने विकास खण्ड प्रेमनगर के सक्रिय सदस्य कन्हैया साहू सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला शायरबहार प्रेमनगर को जिला कार्यकारिणी में शामिल कर जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है।
उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन के जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी ने उनके अनुभव, सक्रियता एवं संघ समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। जिम्मेदारियाँ प्रदान करते हुए शिक्षक हितों की रक्षा एवं समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाने,जिले में संचालित संयुक्त संवेदना योजना का प्रेमनगर में प्रमुख भूमिका निभाते हुए योजना का बेहतर क्रियान्वयन, संघीय मजबूती के लिए समन्वय बनाकर विस्तार करने व सभी शिक्षकों को एकता के सूत्र में बांधने का दायित्व दिया गया।
जिला कार्यकारिणी के विस्तार से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा शिक्षकों की जमीनी समस्याओं को मजबूती से शासन-प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
नवनियुक्त जिला महामंत्री कन्हैया साहू ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।




















