हनुमान जयंती भव्य कार्यक्रम के साथ मनाई जाएगी

ब्रेकिंग न्यूज़ :

हनुमान जयंती भव्य कार्यक्रम के साथ मनाई जाएगी

 




सूरजपुर। नगर के पंचमंदिर स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाने की तैयारी की जा रही है। आयोजन समिति द्वारा भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है, जिसमें धार्मिक अनुष्ठान, शोभायात्रा, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण जैसे कई आयोजन शामिल रहेंगे।


हनुमान मंदिर में बुधवार सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना और श्रीराम चरितमानस पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। शोभायात्रा के दौरान भगवान हनुमान की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।


आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी सतर्क है।

हनुमान जयंती के अवसर पर गुरुवार को दोपहर में महाप्रसाद वितरण किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण प्रसाद ग्रहण करेंगे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है

"
"