0*श्रदालुओं एंव व्यपारियो से समस्याओं के संबंध में की चर्चा*
0*छोटे व्यपारियो के द्वारा मंत्री से किया गया शिकायत , मेला समिति द्वारा 1000से 1500 सौ रुपये दुकान लगाने के नाम पर वसूली मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल पैसा वापस कराने के दिये निर्देश*
0*निर्माणाधीन सीढ़ी, रेलिंग, एंव भंडारा शेड निर्माण का किया निरीक्षण*
बसंत यादव
डाँड़गांव। पर्यटन मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक राजेश अग्रवाल ने रविवार को नवरात्रि के पावन अवसर पर रामगढ़ पर्यटन स्थल का निरीक्षण किया एंव नव रात्रि के तैयारियों का जायजा लिया।तथा मेले स्थल पर आए श्रद्धालुओं एंव व्यपारियो से समस्याओं के बारे में चर्चा किया व्यपारियो के द्वारा शिकायत किया गया कि रामगढ़ समिति के नाम पर मेला स्थल पर दूर दराज आस पास के क्षेत्र के छोटे दुकानदार हर साल मेले में दुकान लगाने आते हैं। जिनसे दुकान लगाने के नाम पर 1000से 1500 सौ रुपये वसूली किया जा रहा था।मंत्री ने अत्यंत गम्भीरता से लेते हुए तत्काल अवैध रूप से ली गई राशि को अधिकारियों को वापस दिलाने का निर्देश दिए। उन्होंने ने चेतावनी दी कि अगर इस प्रकार की शिकायत पुनः पाई गई तो सम्बंधित समिति को भंग कर कार्यवाही की जाएगी।वही अधिकारियों को भी स्पस्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी श्रदालुओं एवं व्यपारियो को मेला एंव मंदिर दर्शन में कोई दिक्कत ना आये अधिकारी इनका ध्यान रखें।
मंत्री ने निर्माण कार्यो का निरीक्षण कर तत्काल कार्य पूर्ण करने के दिये निर्देश।
वही मंत्री ने भंडारा शेड निर्माण सीढ़ियों का मरमम्त एवं रेलिंग निर्माण कार्य तत्काल गुणवत्तापूर्ण कराने के निर्देश दिए वही मंत्री ने स्पस्ट निर्देश दिए कि नव रात्रि आस्था एंव श्रद्धा का पर्व हैं।व्यवस्थायें, सुचारू, पारदर्शी जनहित में होनी चाहिए।
हर वर्ष लाखो श्रद्धालु करते हैं रामगढ़ का दर्शन, चैत्र नवरात्र में होता है विशेष पर्व।
ऐतिहासिक एवं पुरातत्विक पर्यटन दृष्टि कोंड से रामगढ़ का पूरे देश में विशेष महत्व है जहाँ महा कवि काली दास जी ने मेघ दूत महाकाव्य की रचना रामगढ़ में की थी वही रामचंद्र जी ने वनवास के समय कुछ दिनों तक यहाँ रुके थे।जिसका प्रमाण आज भी उपलब्ध है।जिस कारण साल के चैत्र मास के सतमी, अष्टमी, नवमीं को विशेष रूप से रामगढ़ का दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु पूरे प्रदेश से आते हैं।साथ ही360 से भी अधिक सीढ़ियों का चढ़ाई चढ़ कर काफी ऊची पहाड़ी चोटी पर चढ़ कर मंदिर राम सीता जानकी का दर्शन कर अपनी मनोकामना पूर्ण करने की मांग करते हैं।जिसके लिए शासन, प्रशासन की टीम एक सप्ताह से पूरी तरह मुस्तेद रहती है ताकि किसी भी श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना आये इसके अलावा पूरे साल भर श्रद्धालुओं का दर्शन के लिए रामगढ़ आना जाना लगा रहता है। सैकड़ो सालो से रामगढ़ लोगों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है।मंत्री ने पहल से अयोध्या के तर्ज पर रामगढ़ के नीचे सीताबेंगरा के पास करोड़ो रूपये का भव्य मंदिर राम जी का बनवाया जा रहा है।
मंत्री के परिजनों द्वारा विगत 50 सालो से किया जाता है भंडारा।
वही पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के परिजनों के द्वारा विगत 50 सालों से पहाड़ी के ऊपर तीन दिनों तक शानदार भंडारे का आयोजन किया जाता रहा है जहाँ हजारों श्रद्धालुओं द्वारा भंडारे में भाग लेते हैं।इसके अलावा अन्य समाज सेवी लोगों द्वारा भी लंबे समय से भंडारे का आयोजन करते आ रहे हैं।




















