0*19 ग्राम पंचायत के30 हजार लोगों को समय एंव पैसे की होगी बचत*
0*वर्षो पुरानी मांग केबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के पहल पर13मार्च को विधानसभा में हुई घोषणा*
0*ब्लाक वाशियों ने मुख्यमंत्री, एंव मंत्री के प्रति जताया आभार*
डाँड़गांव। केबिनेट मंत्री एवं स्थनीय विधायक राजेश अग्रवाल के पहल पर उदयपुर के देवगढ़ को उप तहसील बनाये जाने की घोषणा 13 मार्च को विधानसभा में घोषणा किये जाने से वर्षो पुरानी मांग पुरी होने से ब्लाक सहित देवगढ़ क्षेत्र वाशियों में हर्ष व्याप्त है यहाँ के लोगों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विभागीय राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, केबिनेट पर्यटन मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक राजेश अग्रवाल का धन्यवाद ज्ञापित किया है।ज्ञात हो कि वर्षो से देवगढ़ क्षेत्र के लोग उप तहसील बनाने की मांग करते आ रहे थे लेकिन यह मांग पुरी नहीं हो रही थी सत्ता परिवर्तन के बाद स्थनीय विधायक एवं मंत्री के लगातर पहल के बाद यह सफलता प्राप्त हुई है।जिससे पूरे क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।
देवगढ़ को पर्यटन स्थल के रूप में भी जाना जाता है।
देवगढ़ क्षेत्र की पूरे जिले में एक अलग पहचान है इस क्षेत्र मे पुरातत्विक धरोहर स्वंयम्भू शिवलिंग के अलावा सतमहला का मंदिर है।जहाँ हजारों लोगों का विशेष पर्व के दौरान दर्शन के लिए आना होता।इस क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है
समय एंव पैसे दोनो की होगी बचत
देवगढ़ उप तहसील बनने से 19 ग्राम पंचायत के 30 हजार लोगों को राजस्व के मामले में सीधा लाभ मिलेगा कई ग्राम पंचायत के लोगो को राजस्व विभाग के मामले के लिए 30 से 40 किलोमीटर दूरी तय कर उदयपुर विकास खंड मुख्यालय जाना पड़ता था।जिसके लिए काफी समय एंव पैसे भी खर्च होता था जिससे क्षेत्र के लोग परेशान थे।अब उप तहसील बनने से छोटे मोटे कामो के लिए ग्रामीणों को भटकना नही पड़ेगा। उदयपुर विकास खंड के विकास में विकास के दृष्टिकोण ऐतिहासिक निर्णय माना जा रहा है।आगे लोगों को उम्मीद है कि सरकार इसे अलग ब्लाक भी बना सकती है।




















