*भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नूतन विश्वास ने घोषित की जंबो कार्यकारणी।*

ब्रेकिंग न्यूज़ :

*भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नूतन विश्वास ने घोषित की जंबो कार्यकारणी।*

 


0*देवंती साहू व नेहा तिवारी को जिला महामंत्री, बिना गुप्ता, किरण केराम, किरण साहू व सीता पैकरा को जिला उपाध्यक्ष आशा मिश्रा एवं सुमन अग्रवाल को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी*






सूरजपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती विवाह अवस्थी के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी के सहमति से भटगांव विधायक व महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की विशेष उपस्थिति में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नूतन विश्वास के द्वारा जिला पदाधिकारीयो, जिला कार्यसमिति सदस्यों, मंडल अध्यक्षों एवं मंडल महामंत्रियों की घोषणा की गई। जो निम्नानुसार है जिसमें निवर्तमान जिला महामंत्री बिना गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष एवं श्रीमती किरण केराम, श्रीमती किरण साहू, श्रीमती सीता पैकरा को भी जिला उपाध्यक्ष बनाए गए है। तो वही जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी श्रीमती देवती साहू एवं श्रीमती नेहा तिवारी को सौंपी गई है। जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती मीना सिंह तो वही जिला मंत्री श्रीमती पदमा जायसवाल, श्रीमती अंजू सिंह, श्रीमती इंदू सिंह, श्रीमती अनुराधा विश्वकर्मा, श्रीमती राधा सिंह को बनाया गया है। जिला मीडिया प्रभारी सुश्री आशा मिश्रा तो वही जिला सह मीडिया प्रभारी श्रीमती सुमन अग्रवाल को बनाया गया है। तो वही जिला कार्यालय मंत्री श्रीमती सीमा सिंह टेकाम व सह जिला कार्यालय मंत्री श्रीमती शकुंतला देवांगन, जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती नंद कुमारी राजवाड़े को तो वही श्रीमती सपना तायल को जिला आईटी सेल संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।


जिला कार्यसमिति सदस्य गण


श्रीमती जेमा प्रधान, श्रीमती देवमुनिया साहू, श्रीमती कौशल्या सिंह, श्रीमती सीमा जायसवाल, श्रीमती पूजा सिंह, श्रीमती कान्ता सिंह, श्रीमती लुनावती राजवाड़े, श्रीमती पुष्पलता शर्मा, श्रीमती हीरा सिंह, श्रीमती अनीता सिंह, श्रीमती किरण सोनी, श्रीमती बेबी बंछोर, श्रीमती पूनम देव गुप्ता, सुश्री तुलसी चौधरी, श्रीमती सपना विश्वास, श्रीमती सुमित्रा सिंह, श्रीमती अंजू रजक, श्रीमती एकरी देवी, श्रीमती शांति कुजूर, श्रीमती कांता सिंह, श्रीमती करुणा सिकदार, श्रीमती खनिहारो, श्रीमती फुल बसिया, श्रीमती सुनीता प्रजापति, श्रीमती अनिता चेरवा, श्रीमती श्रीमती जायसवाल को जिला कार्य समिति सदस्य बनाया गया है। 


मंडल अध्यक्ष गण एवं मंडल महामंत्री गण


प्रेमनगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती पुनिया राजवाड़े, प्रेमनगर मंडल महामंत्री श्रीमती कमला साहू, रामानुजनगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्राणपति सिंह, रामानुजनगर मंडल महामंत्री सुश्री अनीता सिंह, देवनगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती रामकुमारी सिंह, देवनगर मंडल महामंत्री श्रीमती अनुपा बघेल, सूरजपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कुमारी जय भारती, सूरजपुर ग्रामीण मंडल महामंत्री श्रीमती पुष्पा सिंह, सूरजपुर शहर मंडल अध्यक्ष श्रीमती रोशनी सोनी, सूरजपुर शहर मंडल महामंत्री श्रीमती नितिन गुप्ता, विश्रामपुर मंडल अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति दुबे, विश्रामपुर मंडल महामंत्री श्रीमती कमलेश राजवाड़े, शिवनंदनपुर मंडल अध्यक्ष श्रीमती मालती विश्वास, लटोरी मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा, लटोरी मंडल महामंत्री श्रीमती पार्वती पैकरा, भटगांव मंडल अध्यक्ष श्रीमती पूनम तिवारी, भटगांव मंडल महामंत्री श्रीमती पूजा गुप्ता, भैयाथान मंडल अध्यक्ष श्रीमती नीरू गुप्ता, भैयाथान मंडल महामंत्री सुश्री नेहा सिंह, ओड़गी मंडल अध्यक्ष श्रीमती रंजना गुर्जर, ओड़गी मंडल महामंत्री श्रीमती सरिता गुप्ता, बिहारपुर मंडल अध्यक्ष श्रीमती सरोज यादव, जरही मंडल अध्यक्ष श्रीमती मीना श्रीवास्तव, प्रतापपुर मंडल अध्यक्ष श्रीमती नीलम रजक, गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष श्रीमती स्वाति सिंह को मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री बनाया गया है।

"
"