सूरजपुर। कलेक्टर एस. जयवर्धन द्वारा जिले के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान विकासखंड रामानुजनगर अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर बिशुनपुर, पस्ता एवं नारायणपुर तथा विकासखंड प्रेमनगर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर नवापारा कला का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, पंजीयन व्यवस्था एवं संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सूरजपुर उपस्थित रहे।




















