*अविनाश साहू नियुक्त हुए जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर के जिला मीडिया प्रभारी शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार।*

ब्रेकिंग न्यूज़ :

*अविनाश साहू नियुक्त हुए जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर के जिला मीडिया प्रभारी शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार।*





सूरजपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुश्री शशि सिंह के अनुशंसा पर संगठन में नई नियुक्तियाँ की गई हैं। इसी क्रम में अविनाश साहू को उनकी सक्रियता और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।


उनकी इस नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है अविनाश ने अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है मैं उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करूँगा। मेरा मुख्य उद्देश्य भाजपा सरकार के जनविरोधी योजनाओं और भाजपा के आईटी सेल के द्वारा भ्रामक झूठा प्रचार जो सोशल मीडिया पर फैलाया जाता है उसको उजागर कर मीडिया सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के बीच मजबूती से रखना।


अविनाश साहू ने आगे कहा कि वे जिले में पार्टी की मीडिया सेल को और अधिक सशक्त और सक्रिय बनाएंगे ताकि जनता की समस्याओं और पार्टी के पक्ष को प्रमुखता से उठाया जा सके।


इस नई नियुक्ति पर जिले के समस्त पदाधिकारियों सहित युवा कांग्रेस एनएसयूआई एवं विंग पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए अविनाश साहू को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

"
"