0*जिला स्तरिय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज*
0*दस दिवसीय होगा आई पियल के तर्ज पर आयोजन*
डाँड़गांव। उदयपुर विकास खंड के परसा केते खदान प्रभावित ग्राम परसा में दस दिवशीय आईपीएल के तर्ज पर जिला स्तरिय परसा लीग क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।जहाँ जिले भर से 15 टीमों इस प्रतियोगिता में भाग ले रही है। सबसे खास बात यह है कि आईपीएल के तर्ज पर खिलाड़ियों को निलामी में खरीदा गया है।बहुत ही शानदार तरीके से इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम ग्राउंड परसा में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती रैमुनिया करियाम जिला पंचायत सदस्य सरगुजा विशिष्ट अतिथि मुन्ना सिंह पैकरा, श्रवण सिंह वरकड़े जनपद सदस्य,थे, जबकि टूर्नामेंट के संयोजक श्री मनोहर सिंह उईके ने की। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों को पीला गमछा से सम्मानित किया एवं विधिवत रूप से बाल के शॉट मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता के संयोजक मनोहर सिंह उईके ने कहा कि खेलों का ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजन होने से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे आने में बेहतर अवसर मिल पाते हैं। अधिकांश गांवों में खेल की सुविधाएं नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मौका नहीं मिल पाता है। खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में प्रेरित करने के लिए सरकार को महत्वपूर्ण कदम उठाने चाहिए तथा गांव-गांव में खेलों का माहौल बनाकर उच्च स्तरीय व्यवस्थाओं से युवाओं को उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। आज के समय में युवा मोबाइल की लत का शिकार होने से खेलों से पिछड़ रहा है। मोबाइल की लत का शिकार होने से युवा अपराध की ओर अग्रसर हो रहा है, जिससे उनके भविष्य पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। युवाओं को खेलों के प्रति अग्रसर करने के लिए सरकार को महत्वपूर्ण कदम उठाए जाने चाहिए। युवाओं को अपने भविष्य को लेकर एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए एवं देश के महान महापुरुषों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहिए। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 35हजार रुपए नकदी व ट्राफी तथा उपविजेता टीम को 25 हजार रुपए नकदी व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
इस मौके पर तुलसी मनोहर उईके सरपंच ग्राम पंचायत परसा विजय सिंह कोर्राम सरपंच ग्राम पंचायत साल्ही देवलोचन सिंह उईके सरपंच ग्राम पंचायत डाडगांव उमाशंकर यादव उप-सरपंच परसा बुधराम नेटी पतागों मराबी राजकुमार यादव महेश कुसरो मोहे लाल उईके सहित गांव गणमान्य नागरिक खेल प्रेमी काफी संख्या में उपस्थित थे।



















