डाँड़गांव। उदयपुर बिशुनपुर निवासी सुरेश बंसल उम्र 63 वर्ष का गुरुवार शाम ह्रदयघात होने से आकस्मिक निधन होने के कारण पूरे उदयपुर विकास खंड में शौक की लहर व्याप्त है।स्वर्गीय सुरेश बंसल अग्रवाल समाज से आते हैं। जो समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी अग्रणी भूमिका हमेशा से रही है।ये श्याम गो शाला बिशुनपुर के संचालक भी थे। इनके आकस्मिक निधन को लेकर पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। इनके निधन पर उन्होंने कहा है कि एंव वरिष्ठ समाज सेवी खोया है जिनकी कमी हमेशा रहेगी यह अपूरणीय क्षति हुई है। भाजपा नेता मनीष बंसल,आशीष बंसल मनीष ट्रेक्टर के संचालक के पिता थे। अशोक बंसल के भाई नितेश बंसल, योगेश बंसल, अंकित बंसल, अमन बंसल के ताऊ थे।शुक्रवार को दावा नदी के तट पर सैकड़ो के संख्या में इनके चाहने वालों शुभ चिंतक भाजपा नेतागण, परिजन एंव ग्राम वाशी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। इनके जेस्ट पुत्र मनीष बंसल ने मुखाग्नि दी।



















