0*दो सौ मीटर दुरी तक घसीता रहा मृतक*
डाँड़गांव। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सूरजपुर स्टेट हाईवे मार्ग पर रात में बड़ा हादसा हुआ ।अज्ञात वाहन चालक द्वारा सरगवा निवासी चमरू पिता गेंदा उम्र29 वर्ष जो रात में घर से बाहर निकल कर सड़क रास्ते से पैदल जा रहा था।तब ही खम्हरिया भद वाही के बीच सूरजपुर जाने वाले स्टेट हाईवे पर आज्ञात वाहन चालक द्वारा इतनी जबरजस्त टक्कर मार दी कि मृतक युवक वाहन में फस कर लगभग दो सौ मीटर दूरी तक घिसटता रहा।जिस कारण घटना स्थल युवक की मौत हो गई पुरी रात लाश सड़क किनारे पड़ी रही सुबह ग्रामीण लाश देख उदयपुर पुलिस को सूचना दी ।
कोयला लोड़ हाईवा से दुर्घटना की आसंका
सूरजपुर उदयपुर इस मार्ग से से आमगांव खदान ,भैयाथान क्षेत्र से विगत कुछ माह से भारी मात्रा में ट्राला कोयला लोड़ लेकर चल रहे हैं जो बिलासापुर की ओर जाते हैं चुकी सिंगल लेन स्टेट हाईवे सड़क है।जिसमे आम राहगीरों के अलावा छोटे वाहन भी चलते हैं।बहुत अधिक मात्रा में सिग्नल लेन सड़क पर ट्राला चलने से आये दिन लोगों को जान का खतरा बना रहता है।ग्रामीणों ने ट्राला कम एवं धिरे चलाने की मांग जिला प्रशासन से की है।यह दुघर्टना भी ट्राला से होने की आसंका व्यस्त कर रहे हैं।चुकी रात में ट्राला काफी तेज चलती है।वही उदयपुर पुलिस मार्ग कायम कर पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों को सौप दिया है।अज्ञता वाहन का पता लगा रही है।



















