परीक्षा परिणाम घोषित किया गया और अंकसूची प्रदान की गई

ब्रेकिंग न्यूज़ :

परीक्षा परिणाम घोषित किया गया और अंकसूची प्रदान की गई

 




सूरजपुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केतका के स्थानीय परीक्षा परिणाम ( कक्षा 9वी और 11वीं ) घोषित कर दिया गया है । गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र भी दिए गए हैं । शाला प्रबंध एवं विकास समिति के अध्यक्ष रामाशंकर सिंह के मुख्य अतिथि में आयोजित कार्यक्रम में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया । कक्षा नवमी में 75 प्रतिशत अंकों के साथ लवकेश कुमार प्रथम स्थान , द्वितीय स्थान पर अमिता मिंज 70.17% और चांदनी सिंह 67.5 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही । वहीं कक्षा 11वीं में 69.6 प्रतिशत के साथ विकास सिंह वाणिज्य संकाय से प्रथम स्थान , सुमन सिंह विज्ञान संकाय 64.6% के साथ द्वितीय तथा पुष्पा सिंह विज्ञान संकाय 63.8 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहीं । कार्यक्रम में विशेष रूप से ग्राम केतका के भूतपूर्व सरपंच एवं वर्तमान उप सरपंच बाबूलाल सिंह तथा शाला विकास समिति के सदस्य अर्जुन राम उपस्थित रहे । शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने कहा कि अगले सत्र से हर 15 दिवस में वे स्वयं स्कूल का निरीक्षण करेंगे और स्कूलों के बच्चों की उपस्थिति पर विशेष नजर रखेंगे तथा साथ उन्होंने अगली कक्षा में जाने वाले छात्र-छात्राओं को इससे भी अधिक अंक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया तथा जो छात्र छात्राएं पूरक हैं उन्हें अच्छे से पढ़ाई कर परीक्षा देने और उत्तीर्ण होने के लिए रास्ता बताया और जो बच्चे अनुत्तीर्ण हुए हैं उन्हें हताश न होकर पुनः मेहनत कर परीक्षा देने और पास करने की इच्छा शक्ति बढ़ाने को बताया। बाबूलाल सिंह के द्वारा भी बच्चों के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई और समय-समय पर विद्यालय में होने वाले कार्यक्रमों की भी प्रशंसा की गई तथा संतोष प्रद रिजल्ट रहने के कारण प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ का आभार भी जताया । विद्यालय के प्राचार्य जे आर शांडिल्य के द्वारा भी छात्र-छात्राओं को बताया गया कि किस प्रकार तैयारी करने से बच्चे बोर्ड क्लास में अच्छे नंबर से पास हो सकते हैं , इस वर्ष बोर्ड परीक्षा का भी रिजल्ट अच्छा रहेगा उन्होंने शाला विकास समिति को आश्वासन भी दिया । कार्यक्रम का संचालन प्रदीप त्रिपाठी व्याख्याता द्वारा किया गया तथा इस अवसर पर विद्यालय के समय शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

"
"