* एसईसीएल महामाया कोयला खदान से प्रभावित 86 लोगों को मिला नियुक्ति प्रमाण पत्र।*

ब्रेकिंग न्यूज़ :

* एसईसीएल महामाया कोयला खदान से प्रभावित 86 लोगों को मिला नियुक्ति प्रमाण पत्र।*

 


0*मुख्य अतिथि मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े व विधायक शकुंतला पोर्ते ने किया स्वीकृती पत्र का वितरण*






सूरजपुर/भटगांव। एसईसीएल भटगांव क्षेत्र अंतर्गत खुलने वाली महामाया खुली खदान के भू स्वामी किसानों को भू विस्थापन योजना के शनिवार को भूमि अधिग्रहित हितग्राहियों को रोजगार दिया गया। मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते, वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा भटगांव महाप्रबंधक दिलीप एम बोबडे के हाथों 86 लोगों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि देवपाल पैकरा, नगर पंचायत जरही अध्यक्ष पूरन राम राजवाड़े भटगांव अध्यक्ष परमेश्वरी राजवाड़े मंचासीन रहें । समस्त अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलंकर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया दीप प्रज्वलन के बाद डी ए व्हि स्कूल के छात्राओं द्वारा स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रस्तावित खदान की भूमि पर आयोजित कार्यक्रम में एसईसीएल भटगांव क्षेत्र के महाप्रबंधक दिलीप बोबड़े ने अतिथियों का स्वागत किया और छत्तीसगढ़ी भाषा में अपना उद्बोधन दिया और कहा की छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया के साथ उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने एसईसीएल द्वारा क्षेत्र में किए गए विकास के कार्यों के बारे में लोगों को अवगत कराया गया उन्होंने खदान से क्षेत्रीय विकास पर जोर दिया नव नियुक्त हो रहे कर्मचारियों का उन्होंने एसईसीएल परिवार में स्वागत किया ।


 कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने नियुक्ति पत्र पाकर खुश नजर आए युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि "जिस घर में रोजगार आता है, वहां खुशहाली आती है। कोयला उद्योग देश की रीढ़ है, इससे बिजली और उद्योग दोनों चलते हैं।"उन्होंने एसईसीएल से आग्रह किया कि जिन लोगों की जमीन अधिग्रहित हुई है और अब तक नौकरी नहीं मिली, उन्हें भी जल्द नियुक्ति दी जाए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते ने कहा कि देश की ऊर्जा की पूर्ति के लिए कोयले की आवश्यकता होती है विकास के लिए कोयला का महत्वपूर्ण स्थान है। महामाया खुली खदान में 638 भोग स्थापित किसानों को रोजगार मिलना है जिसमें की जड़ी के 214 लोगों को रोजगार दिया जाना प्रस्तावित है और आज 86 लोगों को स्वीकृति पत्र दिया जा रहा है यह बड़ी खुशी की बात है। भोज विस्थापित किसानों तथा नौजवानों को कल के अधिकारी तथा प्रशासन के अधिकारी सहयोग करके जल्द से जल्द नौकरी प्राप्त करने में सहयोग करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने कहा कि सूरजपुर जिला खनिज संपदा से समृद्ध है, यहां रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। कंपनी की यह पहल सराहनीय है।महामाया ओपन कास्ट परियोजना में प्रथम चरण में 8 महिलाओं को तथा 78 पुरुषो को स्वीकृति पत्र मिला है। जानकारी अनुसार अभी इस परियोजना में और भी लोगों को नौकरी दिया जाएगा इस परियोजना में जरही क्षेत्र के 214 हितग्राहियों के नाम शामिल जिन्हें एसईसीएल द्वारा जल्द ही स्वीकृति पत्र के साथ नियुक्ति प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में स्वीकृति पत्र प्राप्त किए हुए लोगों द्वारा मंच पर उपस्थित अतिथियों का महामाला से स्वागत किया गया।


 इस अवसर पर प्रतापपुर अनुविभागीय अधिकारी ललिता भगत नायब तहसीलदार सरिता राजवाड़े जिला पंचायत सदस्य लवकेश पैकरा,अनुज राजवाड़े एस ई सी एल के अधिकारी राजकुमार शर्मा, मंगल राम, अमित कुमार सिंह, ए के सिंह,राहुल दहिया,अरुण सिंह श्रमिक नेता संजय सिंह,रबिन्द्र सिंह, संजय सिंह, मनोज पाण्डेय,सूरजन प्रजापति, अजय शर्मा, सतीश तिवार,प्रताप सिंह मरावी, अशोक गुप्ता,नपं जरही के पार्षद गण,मरहठा, दुरती, बरौधी,चौरा के सरपंचों सहित हजारों ग्रामीण मौजूद रहे।

"
"