* पंचमुखी हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव।*

ब्रेकिंग न्यूज़ :

* पंचमुखी हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव।*






 


सूरजपुर। प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त, संकटमोचन श्री हनुमान जी के पावन जन्मोत्सव पर 12 अप्रैल 2025 को सूरजपुर के ग्राम पंचायत पर्री स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, में पंचमुखी हनुमान सेना के तत्वावधान में भव्य हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस आयोजन में ग्राम पंचायत व नगर के सैकड़ों श्रद्धालु भक्तिभाव से सराबोर होकर शामिल हुए और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।


सूरजपुर जिला पंचायत क्षेत्र के सदस्य श्रीमती योगेश्वरी लक्ष्मण राजवाड़े ने विशेष अतिथि के रूप में समारोह में भाग लिया। उन्होंने पंचमुखी हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर ग्रामवासियों व नगरवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की, दर्शन के उपरांत उन्होंने सुंदरकांड पाठ में भाग लेकर पूरे दिन भर रामायण मंडली के साथ कीर्तन करते दिखाई दिए इसके बाद हवन पूजन कर विशाल भंडारे में शामिल हुए।


इस अवसर पर भक्तों ने रंग-बिरंगे पुष्पों से हनुमान जी की आराधना कर आनंद की अनुभूति की। वहीं भोग वितरण में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया। रात्रि में आयोजित जागरन में भजन-कीर्तन की अमृतधारा बहती रही, जिससे समस्त वातावरण भक्ति में लीन हो गया। पंचमुखी हनुमान मंदिर में “जय बजरंग बली” के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।


इस संपूर्ण आयोजन में पंचमुखी हनुमान सेना की सक्रिय भूमिका और निःस्वार्थ सेवा भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस को प्रभु श्रीराम एवं हनुमान जी की भक्ति से जोड़ना और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखना रहा।


ग्रामवासियों व नगरवासियों ने इस भव्य आयोजन की भरपूर सराहना की और भविष्य में भी इस प्रकार के धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की कामना व्यक्त की। हनुमान जन्मोत्सव का यह उल्लासपूर्ण आयोजन सभी भक्तों के लिए एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बन गया।


 


"
"