0*संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से कोई ताकत नहीं जो रोक सके-भीमसेन अग्रवाल*
सूरजपुर। जिला भाजपा कार्यालय अटलकुंज मे गुरुवार को प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य, जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल महलवाला, जिला कोषाध्यक्ष थलेश्वर प्रसाद साहू के विशिष्ट आतिथ्य मे सूरजपुर शहर एवं ग्रामीण मंडल का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ।
इस कार्यक्रम के अवसर पर सभी अतिथियों के द्वारा भारत माता, पं दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित करते हुए कार्यकर्ता सम्मेलन विधिवत प्रारंभ किया गया। जिसके बाद सभी अतिथियों के द्वारा विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को अपना मार्गदर्शन प्रदान किया। सर्वप्रथम स्वागत उदबोधन शहर मंडल अध्यक्ष अरविन्द मिश्रा के द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद मुख्य अतिथि भीमसेन अग्रवाल के द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 11 वर्षों के कार्यकाल मे विकसित भारत की और यात्रा विषय पर प्रकाश डाला तो वहीं दूसरी और यह भी कहा की संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से कोई ताकत नहीं जो रोक सके मगर उसके लिए सभी को सक्रिय रूप से कार्य करते रहने की बात भी कही। जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल महलवाला के द्वारा भारतीय राजनीती मे भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन विषय पर अपना विचार प्रस्तुत किया गया। जिला कोषाध्यक्ष ग्रामीण मंडल प्रभारी थलेश्वर साहू के द्वारा भाजपा का चुनावी इतिहास एवं सफलता पर अपना विचार रखा गया। इस इस कार्यक्रम में मंच का सफल संचालन शहर महामंत्री आनंद सोनी व आभार प्रदर्शन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विजय नारायण राजवाड़े के द्वारा किया गया।
*निवृतमान मंडल अध्यक्ष की भाभी को दी गई श्रद्धांजलि*
अटल कुंज जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित सकरी कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम के समापन अवसर पर शहर के निवृतमान मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व नपा उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल(अज्जू) की भाभी स्व ममता अग्रवाल का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो जाने पर भाजपा परिवार के द्वारा मृत आत्मा कि शान्ति हेतु दो मिनट का मौन धारण कर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि प्रदान किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम मे चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश पदाधिकारी डॉ एच.एन चतुर्वेदी, जिला कार्यालय सह प्रभारी बसंत कुशवाहा, ग्रामीण मंडल प्रभारी अरुण राजवाड़े, जनपद सदस्य यशवंत सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष ग्रामीण सुरेन्द्र राजवाड़े, पार्षदगण मुकेश गर्ग, प्रमोद तायल, प्यारेलाल साहू, पंकज चौबे, पूर्व पार्षद संतोष सोनी, सरोज साहू, देवमुनीया साहू, कौशिल्या सिंह, धनयसाय सिंह, राजू देवांगन, नीरज जिंदिया(बंटी), संस्कार अग्रवाल, रंजन सोनी, विकास अग्रवाल, बजरंग राजवाड़े, किशन देवांगन, अजय सिंह, संजू सोनी, हिमांशु जैन, प्रदीप सोनी, धर्मवीर सोनी, सौरभ द्विवेदी, यश अग्रवाल सहित शहर एवं ग्रामीण मंडल से काफी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।





















