सूरजपुर। मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने रेलवे स्टेशन में कोयल से भरी रेलगाड़ी के ऊपर चढ़कर 25 हजार वोल्टेज के हाई टेंशन तार से आत्महत्या करने की कोशिश की. जिससे वह पूरी तरह से झुलस गया है। घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल ने झूलसे युवक रेल के डिब्बे से उतारकर एम्बुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय भिजवाया। जा युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत ऊँचडीह निवासी लगभग 20 वर्षीय नरेन्द्र राजवाड़े पिता जगलाल राजवाड़े रविवार की सुबह लगभग 5 बजे रेलवे स्टेशन पर खड़ी कोयला लोड रेलगाड़ी के बैगन पर चढ़ गया। जहाँ उसने 25 हजार वोल्टेज के हाईटेंशन तार के संपर्क में आ झूलस गया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन व रेलवे सुरक्षा बल के जवानो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। घटना को लेकर युवक के परिजनों ने बताया कि युवक का पिछले वर्ष विवाह हुआ था। युवक की पिछले 5-6 सालों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उन्होंने यह भी बताया कि युवक का रांची और कांकेर स्थित मानसिक रोगी चिकित्सालय में उपचार चल रहा था। यूवक रामानुजनगर इलाके में अपने बड़े भाई के साथ निवास करता था। एक दिन पहले ही ऊँचडीह स्थित अपने घर आया था। बहरहाल युवक को मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय अंबिकापुर रेफर किया गया है। जहाँ उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस दौरान सरपंच दिलीप सिंह, इंस्पेक्टर सुनीता मिंज, तुषार राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में रेलवे पुलिस के जवान व ग्रामवासी उपस्थित रहे।




















