सूरजपुर। परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु राम जी एवं पूज्यपाद बाबा गुरुपद संभव राम जी के कृपा से तथा पूज्य बिहारी बाबा के मार्गदर्शन में, पूज्य गुरुदेव जी एवं संकट मोचन महाबली हनुमान जी का पूजा, दीपप्रज्वलित कर आश्रम में रह रहे बुजुर्ग माताओं को बाबा का प्रसाद, केला लड्डू वितरण कर वस्त्र साड़ी दान किया गया साथ में पिताओं को केला लड्डू प्रसाद,खिला कर वस्त्र गंजीबनियान साफी वितरण किया गया।
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में वृद्ध आश्रम के माताओं, पिताओं द्वारा पूज्य बाबा अवधूत राम जी एवं महाबली हनुमान जी फोटो पर फूल चढ़ा कर प्रार्थना विनती किए,
शाखा मकरीकुटिया के (व्यवस्थापक) पूज्य बिहारी बाबा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु ईआर. लक्ष्मण जायसवाल (सदस्य) मनीष पासवान (स्वयं सेवक) प्रदीप गुप्ता (स्वयं सेवक) उपस्थित रहे।



















