0*आजादी के 78 साल बीत जाने के बाद कोई नहीं पहुंच पाया था विधायक या मंत्री*
0*बीहड़ रास्ता होने की वज़ह से नहीं पहुंच सके अधिकारी कर्मचारी*
सूरजपुर/ओड़गी। भटगांव विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ इलाकों में महिला एवं बाल विकास मंत्री व क्षेत्रीय विधायिका लक्ष्मी राजवाड़े ने शनिवार को महत्वपूर्ण दौरा किया। अपने इस दौरे में उन्होंने 3 किलोमीटर पैदल चलकर नाले को पार करते हुए जिले के ओड़गी विकास खंड अन्तर्गत बनगांवा गांव में पहुंची, जहां पहले कभी कोई विधायक या मंत्री नहीं आया था। उनके इस प्रयास ने स्थानीय ग्रामीणों के बीच उम्मीद का संचार किया और उन्हें अपने मुद्दों को साझा करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान किया, उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनी और उनसे बातचीत करते हुए उनकी परेशानियों की जानकारी ली। इस बातचीत के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि विष्णू देव साय की सरकार में ग्रामीण विकास के प्रति प्रतिबद्ध है और हर समस्या का समाधान करना उनकी प्राथमिकता हैं।बीहड़ रास्ता होने की वज़ह से अधिकारी कर्मचारी नहीं पहुंच पाए।इस मौके पर ओड़गी जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश तिवारी, जनपद सदस्य गौरी सिंह, महामंत्री प्रवीण गुर्जर, उपाध्यक्ष संतोष सिंह, नंदकुमारी राजवाड़े, बृजेश काशी समेत स्थानीय ग्रामीण जन उपस्थित रहें।
*सभी समस्याओं का सामाधान शीघ्र किया जाए*
मंत्री ने तत्काल अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता और अन्य सामाजिक मुद्दों पर भी ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर जोर दिया साथ ही आंगनबाड़ी में बच्चो को समय से रेडी टू ईट वितरण करने भी अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री ने कहा हम चाहते हैं कि हर गांव में विकास की गंगा बहें और लोग खुशहाल जीवन जी सकें।
*गांव चलों बस्ती चलों जनसमस्या निवारण कार्यक्रम*
लक्ष्मी राजवाड़े ने ''गांव चलो बस्ती चलो" जनसमस्या निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत ओड़गी विकास खंड के दूरस्थ गांव बांक, पालकेवरा, छतरंग, घुईडीह, बड़वार ग्रामीण इलाकों का भी दौरा किया । इस दौरान सामान्य नागरिकों से मिलने का उनका उद्देश्य उनके मुद्दों को सीधे समझना और उन्हें दूर करना था,इस दौरे ने यह स्पष्ट कर दिया कि लक्ष्मी राजवाड़े अपने दायित्व के प्रति कितनी जागरूक हैं और वे जनता के साथ संवाद को कितनी महत्वपूर्ण समझती हैं। उनके इस प्रयास ने न केवल ग्रामीणों को राहत की सांस दी, बल्कि यह भी दर्शाया कि सरकार उनके साथ है और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए तत्पर है।भटगांव विधानसभा का यह दौरा निश्चित रूप से विकास की नई किरण लाने का संकेत है।






















