*केबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जी ने मंत्री निवास वीरपुर मे विद्युत विहीन ग्रामों को विद्युतीकरण करने के लिए ली अधिकारीयों की समीक्षा बैठक*

ब्रेकिंग न्यूज़ :

*केबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जी ने मंत्री निवास वीरपुर मे विद्युत विहीन ग्रामों को विद्युतीकरण करने के लिए ली अधिकारीयों की समीक्षा बैठक*





सूरजपुर। कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने निज निवास बीरपुर में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों वन विभाग, क्रेडा विभाग, विद्युत विभाग, वाइल्ड लाइफ के अधिकारियों के साथ क्षेत्र के कई विकासात्मक विषयों पर चर्चा किया जिसमें सूरजपुर जिले के 40 ग्राम पंचायत का जो की गैर परंपरागत से विद्युत कृत है जिसे परंपरागत विद्युतीकरण करने हेतु निर्देशित किया गया तथा ट्रांसफार्मर की समस्या लो वोल्टेज की समस्या से तत्काल निराकरण करने हेतु निर्देशित किये तथा वन विभाग के वन मंडलाधिकारी को आगजनी से वनों की रक्षा के लिए निर्देशित किया गया। 

 बैठक मे मुख्यरूप से वनमण्डलाधिकारी सुरजपुर पंकज राज कमल विद्युत विभाग से राजेश लकड़ा क्रेड़ाधिकारी रंजीत यादव वाइल्ड लाइफ से बृजभूषण केरकेटा सहित विभाग कर्मचारी सम्मिलित रहें।

"
"