*प्रधानमंत्री ने दी आवास की सौगात।*

ब्रेकिंग न्यूज़ :

*प्रधानमंत्री ने दी आवास की सौगात।*

 


0*प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत जिले के 12581 परिवारों का हर्ष एवं उल्लास के साथ गृह प्रवेश*


0*विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर आवास योजना के हितग्राहियों ने किया गृह प्रवेश*


0*सूरजपुर जिले में महा गृहप्रवेश उत्सव*






सूरजपुर। चैत्र प्रतिपदा हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 12581 हितग्राहियों का सामूहिक गृह प्रवेश कराया गया। प्रधानमंत्री की मंशा अनुरूप जिले में इस योजना को मूर्त रूप प्रदान किया गया। जिले में अपने स्वयं का पक्का आवास होने के सपने के सच होने के खुशी में हितग्राहियों ने आज के दिन को उत्सव की तरह मनाया । आज इस शुभ अवसर पर सूरजपुर जिले के 12581 परिवारों ने रंगोली सज्जा ,दीप प्रज्वलन और अपने पारंपरिक रीति रिवाज के साथ गृह प्रवेश किया । यह कार्यक्रम मोर आवास मोर अधिकार के तहत आयोजित किया गया जिसमें जिले के सभी 6 विकास खंड के सभी 480 ग्राम पंचायत शामिल हुए भैया थान विकासखंड में 2704 ओडगी में 2538, प्रतापपुर में 458 प्रेम नगर में 2195 रामानुज नगर में 2011 तथा सूरजपुर में 2675 परिवारों ने गृह प्रवेश किया । कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के मार्गदर्शन में एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू के निर्देशन में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए मिशन मोड में कार्य किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री जयवर्धन ने सभी हितग्राहियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


गौरतलब है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर करने के लिए पक्के घर बनाने और उपलब्ध कराने के लिए वर्ष जून 2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की थी इन घरों में शौचालय, बिजली ,पीने का पानी, स्वच्छ ईंधन एलपीजी आदि ऐसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने का प्रावधान है। जब लोग सक्रिय रूप से अपने घरों के निर्माण में भाग लेते हैं और इन सुविधाओं को प्राप्त कर लेते हैं तो उनका अपने घरों से एक मजबूत रिश्ता बन जाता है और वह भावनात्मक रूप से उससे जुड़ाव महसूस करते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण )ने देश भर के कई आवासहीन परिवारों के लिए नई उम्मीद जगाई है , बेघर परिवारों को इस योजना के माध्यम से मिल रहे पक्के मकान ने न केवल लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाया है बल्कि उन्हें एक सुरक्षित और स्थाई आवास प्रदान किया है।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में आधिकारिक पात्र लोगों को इसका लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है ।श्री साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद कैबिनेट में सबसे पहले राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख मकान स्वीकृत करने का निर्णय किया गया था और प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन को लागू करने राज्य शासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है ।आज प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं तब उनके सपनों को फलीभूत करते हुए 3 लाख परिवारों का गृहप्रवेश, महा गृहप्रवेश उत्सव कार्यक्रम के द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में किया जा रहा है इसी तारतम्य में में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण )के तहत 30 मार्च को महा गृहप्रवेश उत्सव सूरजपुर जिले में भी मनाया गया यह आयोजन न केवल एक सरकारी योजना की सफलता का प्रतीक है बल्कि हजारों ग्रामीण परिवारों के सपने को घर में प्रवेश करने का ऐतिहासिक दिन साबित हुआ है आज के दिन हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र प्रतिपदा नवरात्रि के शुभ अवसर पर सूरजपुर जिले के 12581 परिवारों ने रंगोली सज्जा ,दीप प्रज्वलन और अपने पारंपरिक रीति रिवाज के साथ गृह प्रवेश किया यह कार्यक्रम मोर आवास मोर अधिकार के तहत आयोजित किया गया जिसमें जिले के सभी 6 विकास खंड के सभी 480 ग्राम पंचायत शामिल हुए भैया थान विकासखंड में 2704 ओडगी में 2538, प्रतापपुर में 458 प्रेम नगर में 2195 रामानुज नगर में 2011 तथा सूरजपुर में 2675 परिवारों ने गृह प्रवेश किया ।


 जिले के कलेक्टर एस .जयवर्धने ने सभी हितग्राहियों को अपने शुभकामना संदेश में कहा कि जीवन में प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना पक्का घर हो जिसमें वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुखी रह सके ,आज आप सभी का यह सपना पूरा हो रहा है आप सभी को बहुत-बहुत बधाई उन्होंने आगे कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि जिले के सभी पात्र परिवारों को पक्का मकान प्राप्त हो। जिला पंचायत के सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण )आने के बाद गरीब परिवारों का सपना साकार हो रहा है कच्चे घर की दिक्कत से मुक्ति मिली है वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिले में 12581 परिवारों ने गृह प्रवेश किया है उन्होंने आगे बताया कि आयोजन के दौरान सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायक गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है साथ ही हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबियां, आभार पत्र,स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। हितग्राहियो के अनुभव साझा करने का अवसर भी दिया गया ताकि अन्य लोग भी प्रेरित हो सके।


*हितग्राहियों की कहानी उनकी ज़ुबानी*


यह मकान ईंट और सीमेंट का ढांचा नहीं हमारी खुशी ,स्थिरता का भी प्रतीक है ग्राम पंचायत भैया थान हरा पारा के निवासी जगदीश प्रसाद ने कहा कि यह मकान केवल ईंट और सीमेंट का ढांचा ही नहीं है यह हमारी जिंदगी में स्थिरता ,सुरक्षा और खुशी का प्रतीक है ,मुझे गर्व है कि अब मेरा परिवार एक ऐसे घर में रहता है जिसे हम अपना कह सकते हैं। हितग्राही सुमित्रा पति सोमारू ग्राम पंचायत चंद्रपुर का कहना है कि हमारे पास जीने का साधन बहुत कम थे हमारा पुराना मकान कच्चा और जर्जर था हमें जंगली जानवरों, बारिश के दिनों में छत टपकने का लगातार भय बना रहता था यह भी लगता था कि कहीं घर गिर ना जाए जब हमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने में मदद मिली तो हमारी जिंदगी में पूरी रोशनी हो गई। हितग्राही कुंती निवासी ग्राम पंचायत घुई जनपद पंचायत प्रतापपुर का कहना है हम सब जैसे गरीबों के लिए पक्का मकान सपने जैसा था भारत सरकार की इस योजना से हमारा सपना सच साबित हो गया है।


*आवास की चाबी पाकर खुशी से झूम उठे चंद्रदेव*


चंद्र देव ने बताया कि वे गरीब परिवार से हैं। उन्होंने खेती मजदूरी करके अपना पालन पोषण करते हैं रोज कमाते और रोज खाते हैं इतना गरीब हैं तो उनका घर बना पाना तो दूर की बात है सोच पाना तक संभव न था सपना था। उन्होंने कहा कि पक्का मकान मेरा भी हो जिसे प्रधानमंत्री ने पूरा कर दिया । चंद्रदेव और उसका परिवार अपने नए घर को पाकर खुश हैं उन्होंने अपने घर को सजाया और उसमें अपना सामान रखा चंद्रदेव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सरकार को धन्यवाद दिया है।


हितग्राही जय नाथ पिता धर्म साय ग्राम सत्य नगर जनपद पंचायत भैया थान ने कहा कि मैं एक गरीब मजदूर हूं और अपनी एक छोटे से कच्चे मकान में अपने परिवार के साथ रहता था जिसमें बरसात के दिनों में काफी परेशानी होती थी बारिश का पानी घर के अंदर घुस जाता था मैं लाचार था तथा अपना खुद का पक्का घर नहीं बन सकता था प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत मुझे आवास स्वीकृत हुआ है अब मेरा पक्का मकान है जिसमें मैं परिवार के साथ निवासरत हूं मैं बहुत खुश हूं आज मेरा भी अपना अस्तित्व है मैं तहे दिल से माननीय प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं 


रामानुज नगर विकासखंड की ग्राम पंचायत रामानुज नगर की सोन मती साहू कहती हैं हमने कभी नहीं सोचा था कि इतना बड़ा आवास बन पाएंगे परंतु प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास प्राप्ति पर मैं और मेरा परिवार बहुत खुश है पहले माता-पिता के साथ कच्चे के मकान में रहा करते थे आसमान में बादल छाते ही धड़कने तेज हो जाती थी और बरसात के दिनों में जब पानी बरसता था तो कभी इस कमरे में पानी टपकता था तो कभी उस कमरे में पानी टपकता था तब रात में कभी-कभी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था परंतु मुझे जब वर्ष 2024 25 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ तब पूरा परिवार खुशी से झूम उठा । मेरे आवास निर्माण करने हेतु समय-समय पर सामग्री उपलब्ध कराने एवं तकनीकी मार्गदर्शन देकर आवास बनवाने में रोजगार सहायक तथा सचिव महोदय ने मेरी सहायता की इससे पहले बरसात के दिनों में घर में पानी टपकने के कारण घर के बच्चों को पढ़ाई करने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था तब बच्चे बोला करते थे कि हमारा घर पक्का का कब बनेगा आज पक्का आवास बन जाने से मेरा यह सपना पूरा हुआ है।

"
"