*उदयपुर में भव्य श्री श्याम गुणगान 7 जनवरी को*

ब्रेकिंग न्यूज़ :

*उदयपुर में भव्य श्री श्याम गुणगान 7 जनवरी को*

 




 अंबिकापुर। 07 जनवरी 2025 मंगलवार को उदयपुर में तृतीय श्री श्याम गुणगान का भव्य आयोजन किया जा रहा है।जिसमे सुबह 10 बजे शिव मंदिर से विशाल निशान यात्रा नगर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल आएगी। 

सायं 5.30 से पूज्यनीय पप्पू महाराज जी के पावन सानिध्य में बाबा श्याम की पूजा अर्चना प्रारंभ की जाएगी तत्पश्चात भव्य कीर्तन प्रारंभ किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में बाबा श्याम का अलौकिक दरबार ,सुरेश राजस्थानी (रायपुर) द्वारा मनमोहक श्रृंगार , इत्र वर्षा, छप्पन भोग, श्याम रसोई का विशेष आकर्षण रहेगा।

इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक विनय अग्रवाल (रायपुर), सुरेश राजस्थानी (रायपुर), साक्षी अग्रवाल (जयपुर), ऋतुराज (कोरबा) अपनी मधुर वाणी से बाबा के भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। आयोजनकर्ता श्याम दिवाने (भगवाधारी) ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से आने की अपील की है।

"
"