वन क्षेत्र के चकेरी ग्राम में खुला नया धान खरीदी केंद्र।

ब्रेकिंग न्यूज़ :

वन क्षेत्र के चकेरी ग्राम में खुला नया धान खरीदी केंद्र।


200 किसानों के 6वन क्षेत्र के ग्राम पंचायतों की खरीदी की जायेगी धान।


किसानों में खुशी की लहर, सरकार एवं पर्यटन मंत्री का जताया आभार।




बसंत यादव डाँड़गांव। उदयपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत चकेरी में 20 नवम्बर को प्रबोध सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष रामगढ़, कैलाश सिंह सरपंच चकेरी, मुन्ना सिंह बीडीसी चकेरी सहित गणमान्य लोगों की उपस्थिति में नया धान केंद्र खरीदी खोला गया है।जहाँ वन क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर हैं।चकेरी धान खरीदी केंद्र में पहुच विहीन गांवो सहित आधा दर्जन वन क्षेत्र के ग्राम पंचायतों के दो सौ से भी अधिक किसानों का सात हजार किवंटल धान खरीदा जाएगा।जोकि वन क्षेत्र के किसानों के लिए एक बड़ी सौगात माना जा रहा है।इसके लिए इस वन क्षेत्र के किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल का आभार जताया है।इस खरीदी के अंतर्गत ग्राम पंचायत चकेरी, शर्मा, बासेन, तेंदूटिकरा, बकोई, पेडरक्खी छ ग्राम पंचायत के अलावा दर्जनों आश्रित गांवो के किसानों की धान खरीदी की जाएगी।ये सभी ग्राम पंचायत पूरी तरह वन क्षेत्र के अधीन आते हैं।कई आश्रित ग्राम पहुच विहीन भी है इसी कारण किसानों के समस्याओं को देखते हुए सरकार ने बड़ा निर्णय लेकर चकेरी में इस वर्ष नया धान खरीदी केंद्र खोला गया जहाँ वन क्षेत्र में किसानों के चेहरे पर चमकआ गई है।वर्तमान में यह खरीदी केंद्र उदयपुर सहकारी समिति के अधीन संचालित होगा।


40 से 50।किलोमीटर दूरी सर किसानों को मिलेगी मुक्ति।


वहीं वन क्षेत्र के इन ग्राम पंचायतों के लोगो को प्रति वर्ष धान बेचने के लिए 40से50 किलोमीटर दूरी तय कर उदयपुर समिति में बेचने जाना पड़ता था लेकिन अब भीड़ भाड़ के अलावा 40से 50 किलोमीटर दूरी से इस वन क्षेत्र के किसानों को इस वर्ष मुक्ति मिलेगी जिससे किसान खुश हैं।


चार स्टाफ़ की हुई है खरीदी के लिए नियुक्ति।


वही इस नए खरीदी केंद्र में चार नए खरीदी के लिए स्टाफ की नियुक्ति हुई है जिसमें से दो स्टाफ समिति उदयपुर से भेजा गया है और दो नए स्टाफ नियुक्त किया गया है।धान खरीदी केंद्र प्रभारी हरि प्रसाद सिदार को बनाया गया है। 20नवम्बर को इस खरीदी केंद का उद्धघाटन हुआ है और उसी दिन84 किवंटल धान खरीदी का बोहनी भी हो चुका है। इस अवसर पर अनिल सिंह, श्रीमती सरस्वती सिंह, विजय सिंह, राजकुमार यादव,देवनारायण सिंह भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।


शासन के निर्देश पर नया धान खरीदी केंद्र ग्राम पंचायत चकेरी में खोला गया है।जिससे इस वन क्षेत्र के 6ग्राम पंचायत के किसानों को इसका लाभ मिलेगा किसानों को कोई दिक्कत ना हो इसके लिए सम्पूर्ण व्यवस्था उदयपुर समिति द्वारा किया गया है।कुल 4 लोगो को धान खरीदी में ड्यूटी लगाया गया है।


प्रेम राजवाड़े 

समिति प्रबंधक उदयपुर


"
"