आधा दर्जन प्रभावित क्षेत्र के स्कूल बंद। सलका उदयपुर आवागमन मार्ग भी बंद
वन विभाग का रेस्क्यू फ्लॉप शो
19 मौत के बाद भी वन विभाग को नही पड़ा कोई फर्क, ग्रामीणों में आक्रोश।
बसंत यादव डाँड़गांव। उदयपुर विकास खंड में फिर एक बार कबरा कान हाथी का आतंक जारी है झिरमिटी, उदयपुर, जरहाडीह, केसगवा सहित दर्जनों गांवों के लोग दहसत के साये में जीनो को विवश हैं।पांच दिन के अथक प्रयास से सूरजपुर जिले सरगुजा जिले में पहुँचे कबरा कान हाथी का वन विभाग द्वारा लाखों खर्च कर कुमकी हाथियों के सहयोग से मृगा डाँड़ जंगल में दो दिन पूर्व काबू कर गले में कॉलर आईडी लगाकर वन विभाग द्वारा छोड़ दिया गया था।20 नवंबर कि रात्रि में पुनः कबरा कान हाथी डूमरडीह के रास्ते से होते हुए उदयपुर जनपद के सामने नेशनल हाईवे के चार सौ मीटर दूरी पर पुनः हाथी पहुच गया है।जहाँ पूरी रात एव दिन हाथी के निगरानी के लिए दर्जनों वन विभाग के स्टाफ लगे हुए हैं।यह हाथी18सूरजपुर जिले1 उदयपुर के महिला को कुल मिलाकर कर 19 लोगो का हत्या कर चुका है जहाँ भी कोई आदमी दिखता है तुरंत दौड़ाकर पडक देता है।जिस कारण इस हाथी के आतंक से पूरे विकास खंड में कोहराम मचा हुआ है।वही हाथी के विचरण वन क्षेत्र गांव के लोग पूरी रात नही सौ पा रहे हैं।
सलका मार्ग सहित आधा दर्जन स्कूल बंद।
जैसे ही हाथी उदयपुर जनपद के सामने होने की जानकारी मिली तत्काल मृतुन्जय पांडेय विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने आत्मा नन्द स्कूल, जरहाडीह स्कूल, धोरा पारा स्कूल, दुमरडीह स्कूल, भियननी स्कूल झिरमिटी इन सभी स्कूलों का बंद करने का निर्देश दिया है।वही वन विभाग की टीम सलका मार्ग को बेरिकेड्स लगा कर पुरी तरह से बंद कर दिया गया है।
वन विभाग के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश।
काफी मशक्क्त के बाद पांच दिन के अथक प्रयास से कुमकी हाथियों के सहारे कबरा कान हाथी को तरंगुलराइज कर काबू पाया गया था।जिसे रेस्क्यू सेंटर तमोर पिगला अभ्यारण ले जाना था लेकिन उच्च अधिकारियों के निर्णय के बाद पुनः जंगल में छोड़ दिया गया।जो अब भी लोगो के लिए जान का खतरा बना हुआ है।वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी तरह से फ्लॉप शो साबित हुआ है।जिससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है।ग्रामीणों ने वन मण्डला अधिकारी से अनुरोध किया है कि तत्काल कबरा हाथी को पकड़ कर रेस्क्यू सेंटर तमोर पिगला अभ्यारण में लेजने की मांग की है।अगर पुनः किसी का मौत होता है तो इसका जिम्मेदार वन विभाग के उच्च अधिकारी होंगे।
17 हाथियों का दल दौलतपुर जंगल में पहुचा।
डाँड़गांव आधार झोरखा जगंल से 20 नवम्बर के रात्रि में किसानों के फसलो को रौंदते हुए 17 हाथियों का दल सलबा पंचायत के दौलतपुर जंगल में पूरी दिन डटा रहा।
हाथियों को ना छेड़े उन्हें जाने के लिए ग्रामीण रास्ता दे ताकि दूसरे वन क्षेत्र में जा सके कबरा कान हाथी भी उदयुपर जरहाडीह जंगल में डटा हुआ है उस रास्ते से आवागमन ना करे।वन विभाग की पूरी टीम निगरानी में लगी हुई है।जंगल के रास्ते में आवागमन ना करें।
फेकु चौबे
रेंजर उदयपुर




















