बिजली ट्रासफार्मरचोर गिरोह बोलोरो छोड़ फरार।

ब्रेकिंग न्यूज़ :

बिजली ट्रासफार्मरचोर गिरोह बोलोरो छोड़ फरार।

 


पंडो पारा मुड़गांव का बिजली ट्रासफार्मर चोरी कर हो रहे थे फरार, ग्रामीणों ने दौड़ाया गाड़ी छोड़ भागे चोर।



अभी तक पांच लाख रुपये से भी अधिक का चोरी हो चुका है।






बसंत यादव डाँड़गांव। बिजली ट्रासफार्मर केबल चोरी से उदयपुर विकास खंड में हड़कंप मच गया था । उदयपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत मुड़गांव के पंडो पारा बस्ती में गत रात्रि करीब दो बजे बेलोरो वाहन क्रमांक CG 15 B 9781 मेंसवार होकर लगभग3से 4लोग ट्रासफार्मर का तेल एवं तांबा का क्वायल निकाल कर बेलोरो वाहन में लोड कर रहे थे जैसे ही ग्रामीणों को रात्रि 2बजे ट्रासफार्मर चोरी होने की भनक लगी गांव वाले दौड़ाने लगे चोर ट्रासफार्मर का सामना छोड़ बेलोरो वाहन लेकर भाग रहे थे ग्रामीण रात्रि में ही मोटरसाइकिल से चोरो का पीछा कर दस किलोमीटर दूर शिवनगर में पकड़ाने के डर से बस्त्री के अंदर खड़ा कर भाग गए।पुलिस ने बोलोरो वाहन जप्त कर चोरो को पकड़ने का प्रयास कर रही है।वही इसी ग्राम पंचायत के मुड़गांव बस्ती का विगत 8 दिन पूर्व चोरी कर रहे थे।ग्रामीणों ने रंगों हाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले किये थे उसके बाद भी चोरी का सिलसिला नहीं रूक रहा है।बिजली के सामानों की चोरी से ग्रामीण, बिजली एवं पुलिस विभाग त्रस्त है।



अभी तक उदयपुर विकास खंड में पांच लाख रुपये से भी ज्यादा के बिजली समान चोरी हो चुकी है।


उदयपुर विकास खंड के विभिन्न क्षेत्रों में लंबे समय से बिजली ट्रासफार्मर, केबल की लगातार सामनो की चोरी सुनियोजित गिरोह द्वारा की जा रही हैं।कुछ चोरो को विभाग सतर्कता, ग्रामीणों की जागरूकता एवं पुलिस के सहयोग से पकड़ने में सफलता मिली है इसके बाद भी चोरी का सिलसिला नही थम रहा है। लगभग 10 से अधिक ट्रासफार्मर केबल सहित अन्य बिजली सामनो की चोरी हो चुकी है जिसकी लागत पांच लाख रुपये से भी अधिक चोरी का आंकलन बिजली विभाग द्वारा किया गया है।



ग्रामीणों की जगरूकता, बिजली विभाग एवं पुलिस विभाग के सहयोग से विगत दिन एक चोर गिरोह के सदस्य को रंगे हाथ ट्रासफार्मर चोरी करते पकड़ा गया था।15 नंवबर के भोर में पुनः ट्रासफार्मर चोरो द्वारा चोरी किया जा रहा था।ग्रामीणों के सतर्कता से चोरो को दौड़ाने पर शिवनगर में बेलोरो वाहन छोड़ फरार हो गए हैं।जिसकी रिपोर्ट दर्ज उदयपुर थाने में कराई गई है।अभी तक5 लाख रुपये से भी ज्यादा समान की चोरी हो चुकी है।


राजेन्द्र राजवाड़े जेई उदयपुर


"
"