*कीचड़ से सराबोर पर्री सड़क मार्ग,बढ़ी राहगीरों की परेशानी।*

ब्रेकिंग न्यूज़ :

*कीचड़ से सराबोर पर्री सड़क मार्ग,बढ़ी राहगीरों की परेशानी।*

 


सूरजपुर। वर्षा के मौसम में शहरी सीमा से लगे हुए ग्राम पंचायत पर्री सड़क की स्थिति बदहाल हो गई है। इन दिनों रुक-रुककर हो रही वर्षा के कारण सड़क पर डाली गई मिट्टी से दलदल में तब्दील हो गई। सड़क पर दलदल बनने से इससे आने जाने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क में जगह-जगह कीचड़ हो गया है और लोग फिसल कर गिर रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत की जानी चाहिए ताकि लोगों की आवाजाही सुगम तरीके से हो सके।


पर्री गांव के मनोज कुशवाहा व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इसकी जानकारी अधिकारी, कर्मचारियों को होने वाली इस समस्या से निरंतर ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा था, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया और यही परेशानी का सबब बन गया है। अभी तक सड़क को आम लोगों के चलने के लायक व्यवस्थित कर दिया जाना चाहिए था। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों की आवाजाही बेहतर ढंग से हो पाती। वर्षा ऋृतु के पूर्व सड़क मरम्मत करने कहा गया था, लेकिन स्थिति जस की तस है। निर्माण एजेंसी काे इस ओर ध्यान देना चाहिए। निर्माण एजेंसी काे आने वाले दिनों में जन आक्रोश का उन्हें सामना करना पड़ेगा। विरोध की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। 


*वाहन चालक गिरकर हो रहे चोटिल* 


ग्राम पंचायत पर्री सड़क की मरम्मत नहीं होने से लोग परेशान हो रहे हैं। वाहन मिट्टी से फिसल रहे हैं। इस कारण कई चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़क पर गाड़ी चलाना मुसीबत से भरा हो गया है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने कहा कि गर्मी के मौसम से सड़क मरम्मत करने कहा गया, लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस है। इस मौसम में ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


"
"