*प्रेमनगर में धूमधाम से मना शाला प्रवेश उत्सव, शामिल हुए भूलन सिंह मरावी*

ब्रेकिंग न्यूज़ :

*प्रेमनगर में धूमधाम से मना शाला प्रवेश उत्सव, शामिल हुए भूलन सिंह मरावी*

 


0*सरकार के विभिन्न योजनाओं का छात्रों को मिल रहा लाभ:- मरावी*






सूरजपुर/प्रेमनगर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 राज्य में प्रभावित हो गई है। छत्तीसगढ़ शासन की स्पष्ट मंशा है की छात्र छात्राओं को स्वच्छ सुंदर वातावरण में गुणवत्ता युक्त शिक्षा दी जावे। इस वर्ष भी शाला प्रवेश उत्सव 16 जून से प्रारम्भ हो गया है जिसके तहत प्रेमनगर में विकास खंड शिक्षा परिवार की ओर से विकास खंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के आसंदी में विराजमान क्षेत्र के विधायक भूलन सिंह मरावी, विशिष्ट अतिथि पुनिया राजवाड़े जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रेमनगर, बद्रीविशाल राजवाड़े सांसद प्रतिनिधि, वीरेन्द्र जायसवाल प्रदेश कार्य समिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जगमोहन सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेमनगर, सुमंत साहू पूर्व मंडल महामंत्री रामानुजनगर, पूर्णा जायसवाल प्रदेश कार्य समिति महिला मोर्चा, मिथिला बंजारा मंडल, कंचन श्याम महिला मोर्चा अध्यक्ष, शिवनंदन सिंह भाजपा पदाधिकारी, किरण साहू पूर्व उपाध्यक्ष व जनपद सदस्य, शांति कुजूर जनपद सदस्य, चेतन राजवाड़े, आमीन बाई जनपद सदस्य, महेंद्र कुमार यादव महामंत्री मंडल प्रेमनगर, प्रदीप साहू, रामनारायण यादव पूर्व उपाध्यक्ष, सुमित दास, राजेश्वर राजवाड़े, परमानंद राजवाड़े व परमानंद यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

                                 बता दें की शाला प्रवेश उत्सव नवप्रवेशी छात्र छात्राओं को विद्यालय के प्रति आकर्षण, रुझान, नए जोश, उमंग और उत्साह जगाने साथ ही गांव के अन्य बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित करना व पालक को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण योगदान देता है। प्रवेश उत्सव में सबसे पहले विधायक भूलन सिंह मरावी व समस्त अतिथियों के द्वारा सभी नवप्रवेशी छात्र छात्राओं को तिलक लगाया, पुष्पमाला के साथ आरती उतारी गई फिर विधायक ने मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया और बोर्ड में उत्कृष्ट परिणाम लाने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, पेन व मेडल देकर सम्मानित किया इसी दौरान अदानी फाउंडेशन के द्वारा नवप्रवेशी बच्चों को स्कूल बेग वितरित कर प्रोत्साहित किया। विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रताप सिंह पैंकरा ने विभागीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने विकास खंड के विद्यालय की जानकारी दी साथ ही बताया की इस 2024- 25 परीक्षा परिणाम बेहतर रहा जिसमें कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 84.08 प्रतिशत रहा वही कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम 82.79 प्रतिशत रहा। विकास खण्ड के हाई स्कूल लक्ष्मणपुर में कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा व पीएम श्री सेजस का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। आगे श्री पैंकरा ने बताया की केंद्रीयकृत परीक्षा पांचवीं एवं आठवीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। आगे जानकारी दी की नवोदय विद्यालय में विकास खंड प्रेमनगर से 08 होनहार विद्यार्थियों का चयन हुवा है। निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना के तहत बालिकाओं को स्कूल आने जाने की सुविधा की दृष्टि से विभाग द्वारा पिछले सत्र 498 पात्र विद्यार्थियों को वितरित किया गया व वर्तमान शिक्षा सत्र हेतु 685 सायकल की मांग पत्र जिला कार्यालय को दी गई है। इसी तरह छात्रवृत्ति योजना के तहत 2024- 25 में पंजीकृत 5753 विद्यार्थियों को राशि 3477640 रुपये भुगतान किया गया व मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को जो बोर्ड परीक्षा में मेरिट में आते है उनको एकमुश्त 15000 की राशि प्रदान की जाती है। पाठ्यपुस्तक वितरण योजना के तहत विभाग अंतर्गत कक्षा पहली से दसवीं तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरित की जाती है। इसी तरह कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश दी जाती है। मध्यान्ह भोजन योजना के तहत शाला में बच्चों की नियमित उपस्थिति, शारीरिक, मानसिक वृद्धि हेतु पोषण युक्त मध्यान्ह भोजन समूहों के द्वारा संचालन किया जा रहा है व विशेष अवसरों पर जनसमुदाय के द्वारा न्योता भोज का आयोजना किया जाता है। इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं व स्थानीय कलाकारों के द्वारा शानदार शिक्षा व संस्कृति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

प्रेमनगर शाला प्रवेश उत्सव में बतौर मुख्यातिथि शामिल विधायक भूलन सिंह मरावी ने नए शिक्षा सत्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षक विहीन शालाओं में शिक्षक पहुंचे है जिससे शिक्षा के स्तर में सुधार होगा, हमारी साय की सरकार ने छात्रों के लिए अनेक योजना लागू किए है जिसका लाभ छात्रों को मिल रहा है। आगे श्री मरावी ने कहा जिले में शिक्षा की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए हमने सभी अधिकारियों से बात की है ताकि शिक्षा की स्थिति में सुधार हो सके। हर विद्यालय में पालक समिति बनाये गए हैं जिससे शिक्षक पालको के साथ बैठें और बतायें की हमने आज क्या पढ़ाया। मुझे भी किसी शिक्षक ने पढ़ाया है और मैं आज सफल हूँ तो मुझे जो पढ़ाये हैं वह शिक्षक मुझे सफल देखकर गर्व हुए होंगे, उनका भी नाम होगा। हमछात्रों को अच्छी शिक्षा देंगे जिससे उनका नाम देश स्तर पर ऊंचा हो। आगे जनपद उपाध्यक्ष पुनिया रजवाड़े ने कहा हमारा विकास खंड शिक्षा के क्षेत्र में बहतर कार्य कर रहा है व शिक्षक भी बेहतर कार्य कर रहे हैं और आगे भी बेहतर कार्य करते रहेंगे जिसमे हमारे विकास खंड में शिक्षा की स्थिति मजबूत हो। आगे वीरेंद्र जायसवाल ने कहा शिक्षा हर परिवार देश की जरूरत है शिक्षा से हम संस्कारवान होते है, छात्रों को ऐसी शिक्षा मिले जिससे वह सफलता को ऊंचाइयों को छुए व देश सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। इस दौरान रमेश कुमार जायसवाल बीपीओ, राजेश कुजूर बीआरसी, पीएम श्री आत्मानंद प्राचार्य आर. बी. सिंह, एकलव्य प्राचार्य ठाकुर सिंह, प्रेमनगर थाना प्रभारी जे. एस. कंवर , आई अंसारी सेवा निवृत्त प्रधान पाठक, रामध्यान सिंह सेवानिवृत्त व्याख्याता, व्याख्याता रामनारायण चंद्रा, प्रदीप कुमार सिंह मंडल संयोजक, व्याख्याता कृष्ण कुमार ध्रुव, ज्योति साव, अधीक्षिका स्वाति बारगाह, रजमुनिया सिंह, संकुल समन्वयक पुष्पराज पांडेय, कमलेश्वर प्रसाद यादव, शान्तनु पांडेय,अरविंद कुमार पांडेय, रामललन साहू, संजय जायसवाल, वेदप्रकाश देवांगन, मुकेश कुमार दुबे, विशेषर बंजारे, संतोष कुमार साहू, मुनेश्वर सिंह, अजय गुप्ता, कन्हैया लाल साहू, बंश बहादुर सिंह, रामलल्लू साहू, विजय कुमार त्रिपाठी, ओमप्रकाश साहू, अमरजीत यादव, संतलाल साहू, रामराज सिंह, विजय कुमार साहू, रामानंद जायसवाल, जगलाल सिंह, खेलावन सिंह, रामसनेही साहू, ललन राम साहू, सुजाता जायसवाल, वैष्णव गुप्ता, मनोरमा जायसवाल, नम्रता, तमन्ना महिलांगे, प्रतिभा साहू, सुष्मिता कंवर, करन कुमारी, मीरा सिंह, करुणा मिंज, राजेन्द्र जलतारे, राजकुमार साहू, डागेश्वर साहू, दीपक कुमार सिन्द्राम, बीईओ कार्यालय से अशोक उसेंडी, विशाल सिंह, शिवबरन सिंह सहित समस्त प्राचार्य, विभाग के अधिकारी कर्मचारी, पालक गण व छात्र छात्रायें शामिल रहे।

"
"