0*उदयपुर विकास खंड के सैकड़ों तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका का वितरण कर किया सम्मान सरकार महत्वाकांक्षी योजनाओं के संबंध में दी विस्तार से जानकारी*
बसंत यादव
डाँड़गांव। जिला लघु वनोपज सहकारी समिति मर्यादित द्वारा उदयपुर वन विभाग कार्यालय के सभागार में शनिवार को चरण पादुका वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक राजेश अग्रवाल ने उदयपुर विकास खंड के सैकड़ों तेंदूसंग्राहकों को अपने हाथ से चरण पादुका पहना कर ब्लाक स्तर पर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर संबोधित कर करते हुए विधायक ने कहा कि जब से भाजपा के विष्णु देव की सरकार बनी है तब से गांव, गरीब के अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है सरकार ने तेंदूपत्ता संग्राहकों के मेहनत को ध्यान में रखते हुए प्रति मानक बोरा दर से रेट में बढ़ोतरी हुई है। इस अवसर पर विधायक राजेश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात उदयपुर विकासखंड से सैकड़ो तेंदूपत्ता संग्रहको को चरण पादुका का वितरण करते किया चरण पादुका वितरण के दौरान विधायक राजेश अग्रवाल ने स्वयं ही तेंदूपत्ता संग्रहको के पैरों में चरण पादुका पहनाया और उनका सम्मान किया। तेंदूपत्ता संग्रहकों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथी उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता तोड़ने के दौरान तेंदूपत्ता संग्रामगों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के द्वारा चरण पादुका योजना प्रारंभ किया गया था और पूर्ववर्ती कांग्रेश सरकार के द्वारा इस योजना को बंद कर दिया गया था छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय सरकार एवं वन मंत्री केदार कश्यप जी ने सशक्त रूप से पुनः चरण पादुका योजना को लायेगू किया है। तथा छत्तीसगढ़ सरकार ने 4000 प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 5500 प्रति मानक बोरा तक बढ़कर संग्राहकों को राहत और सम्मान दिया है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल, अखण्ड विधायक सिंह मंडल अध्यक्ष, प्रबोध सिंह मंडल अध्यक्ष, कल्पना भदौरिया, दीपक सिंघल अनिल सिंह, बुधमोहन सिंह,लोकेश राजवाड़े सुभम भदौरिया, बिट्टी मरकाम, सावन अग्रवाल सहित अन्य लोग काफी संख्या में उपस्थित रहे।




















