सरगुजा की धरती षड्यंत्रकारी मिशनरियों से भरा यहां धर्मांतरण जोरों पर - प्रबल प्रताप सिंह जूदेव

ब्रेकिंग न्यूज़ :

सरगुजा की धरती षड्यंत्रकारी मिशनरियों से भरा यहां धर्मांतरण जोरों पर - प्रबल प्रताप सिंह जूदेव

 


0*राम के धरती रामगढ़ से धर्मान्तरण करने वाले मिशिनिरियो को प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने ललकारा*


0*उदयपुर एवं लखनपुर ब्लाक के दस गांव धर्मांतरण के चपेठ में*


0*अवैध चर्च एवं धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए एसडीएम को सौपा ज्ञापन*





बसंत यादव 

डाँड़ गांव। घर वापसी के प्रमुख राज परिवार जशपुर के सदस्य प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने राम की धरती रामगढ़ में पहुंच कर हिन्दू संगठनों के साथ बैठक कर चंगाई सभा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के नाम पर लालच दिखा कर सीधे साधे भोले भाले हिंदुवो एवं आदिवासी भाइयों को बरगला कर जो षड्यंत्र करी ईसाई मिशनरियों द्वारा धर्मांतरण का खेल खेला जा रहा है।कब उनको कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा हिंदू समाज इसका कड़ा विरोध करेगी।आने वाले दिनों में व्यापक अभियान चला कर ऐसे लोगों का सफाया किया जायेगा।आज पहली बैठक थी जिसमें यह जानकारी आई है कि उदयपुर एवं लखनपुर ब्लाक के वन क्षेत्र के दस गांव जो आदिवासी लोग ज्यादा संख्या में निवास करते हैं उनको लालच देकर मिशिनिरियो द्वारा धर्मांतरण कराया जा रहा है।उन्हें कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा आने वाले समय में इस विषय में भव्य कार्यक्रम के साथ घर वापसी का भी कार्यक्रम चलाया जायेगा। सभी धर्मांतरित हिंदू भाइयो से घर वापसी की अपील की है।इसके अलावा उदयपुर एसडीएम बन सिंह नेताम को अरगोती ग्राम में अवैध रूप से शासकीय भूमि पर बन रहे चर्च एंव लगातार लालच देकर करा रहे धर्मांतरण पर तत्काल कार्यवाही की मांग की है अन्य उग्र आंदोलन चालू किया जायेगा। उन्होंने एक पेड़ माँ के नाम पर रामगढ़ के पावन धरा पर लगाया।और हिंदू समाज के लोगों को जगाया।

राज्य के कई हिस्सों में धर्मान्तरण का खेल जोरों से चल रहा है। चाहे बस्तर हो जशपुर हो सरगुजा हो या फिर शहरी क्षेत्र हो मिशनरियों की घुसपैठ से हिन्दू समाज खतरे में आ गई है। ऐसे में सरगुजा के लखनपुर उदयपुर क्षेत्र के भ्रमण में पहुंचे हिन्दू कुल तिलक घरवापसी अभियान के प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने क्षेत्र का हाल जाना जहां मिशनरीयों द्वारा चंगाई सभा , शिक्षा और स्वस्थ के नाम पर धर्मान्तरण कराया जा रहा है। प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि यह कभी गंभीर विषय है यहां शासकीय जमीन पर मिशनरियों द्वारा चर्च खड़ा कर दिया जा रहा है कहीं प्रशासन की लापरवाही से मिशनरी अपने मंसूबों पर कामयाब भी हो जा रहे हैं । उदयपुर क्षेत्र के कुन्नी , अरगोती, सायर, कुमदेवा, भकूर्मा सहित 10 गांव पूरी तरह से प्रभावित हैं जहां मिशनरियों द्वारा चंगाई सभा और शिक्षा स्वास्थ्य के नाम पर भोले भाले हिंदुओं का धर्मान्तरण कराया जा रहा है। प्रबल प्रताप ने सर्व हिन्दू समाज विश्व हिन्दू परिषद, बजरंगदल, धर्म सेना सहित सभी धर्मावलंबियों से बैठक कर धर्मान्तरण पर नाराजगी जताई है । क्षेत्र में बड़े पैमाने पर षड्यंत्रकारी शक्ति हिंदुत्व को चुनौती देते हुए धर्मान्तरण का कार्य कर रही है ऐसे में आने वाला समय काफी भयावह हो सकती है । आगे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा ऐसे में हमें मिलकर काम करने की आवश्यकता है और हमें सनातन की रक्षा करना पहली प्रथमिकता है । क्षेत्र में सभी भटके हुए धर्मान्तरित परिवारों का पैर धोकर घरवापसी कराया जाएगा ।


धर्मांतरण के शिकार प्रभावित गांव


रिपोर्ट के अनुसार उदयपुर एवं लखनपुर ब्लाक के लगभग 10 से 15 गांव जो लगातार धर्मांतरण के चपेठ में है उनमें से प्रमुख गांव कुन्नी,अरगोती, बिनिया, पटकुरा, तपता, मादि महुआ,, तिरकेला, जमद्रारा, सायर, भूले कुदर बसवार ,भकुर्रा, कुंडेवा, बकोई, झिगा झरिया आदि ग्रामों में विशेष तौर पर मिशिनिरियो का काम चल रहा है।


 इस अवसर पर हरिओम सोनी विश्व हिंदू परिषद ब्लाक अध्यक्ष, नेपाल प्रसाद यादव, रामप्रसाद गुप्ता, यतेन्द्र पांडेय, सुरेंद्र साहू, सौरभ अग्रवाल, सुदर्शन अग्रवाल, अनिल सिंह,रामशंकर मिश्रा, संतोष जायसवाल, देवनारायण यादव, सुखराम यादव, कन्हाई बंजारा, शुभम भदौरिया, दीपक अग्रवाल सहित अन्य हिन्दू संगठन के लोग उपस्थित रहे।

"
"