सूरजपुर। अग्रवाल महिला मंडल सूरजपुर ने तीज महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया। उत्सव में महिला मंडल के सदस्यों ने पारंपरिक परिधानों में अपनी सांस्कृतिक विरासत की सुंदर प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और तीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं का चयन किया गया, जिसमें तीज क्वीन नेहा अग्रवाल विजेता,और सुरभि गोयल उपविजेता रही। इस दौरान खाने पीने के भी स्टाल लगाए गए।
इस आयोजन ने भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण की भावना को प्रबल किया, साथ ही क्लब के सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द और एकता को भी सशक्त किया।
आयोजन क्लब की अध्यक्ष श्रीमती लता गोयल के कुशल नेतृत्व और सलाहकार मंडल के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सूरजपुर महिला मंडल की सभी सदस्याओं और मुख्य अतिथि के प्रति आभार जताया।
उन्होंने कहा कि सूरजपुर महिला मंडल अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम सूरजपुर के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान निभा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने में महिला मंडल के सभी सदस्यगण की प्रमुख भूमिका रही।



















