0 *अभियान का सफल क्रियान्वयन करने बनी रूपरेखा *
0*आज से भाजपा लोगों तक पहुंचाएगी मोदी सरकार के 11 वर्षो की उपलब्धियां*
सूरजपुर । जिला भाजपा कार्यालय अटल कुंज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में संकल्प से सिद्धी तक कार्यक्रम आयोजन को लेकर भाजपा सूरजपुर ग्रामीण व शहर मण्डल के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अभियान के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी व पूर्व पापुनि अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, महामंत्री राजेश अग्रवाल, पूर्व नपा अध्यक्ष थलेश्वर साहू व भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष विजय नारायण राजवाड़े उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी श्री अग्रवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, उपलब्धियों और राष्ट्र निर्माण में जनता की भागीदारी को उजागर करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत जनसभा, संवाद, प्रदर्शनी के साथ जन जागरण गतिविधियां आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के 11 वर्षों की विकास यात्रा, आत्मनिर्भर भारत अभियान, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत मिशन, किसान सम्मान निधि जैसे प्रमुख योजनाओं को प्रमुखता के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने बताया कि किस तरह से मोदी सरकार की योजनाओं ने लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाया है। उन्होंने कहा कि उज्जवला गैस कनेक्शन, पीएम आवास, जनधन खाते, आयुष्मान भारत जैसे कई योजनाएं आम नागरिकों की जिंदगी में उम्मीद की किरण बनकर आयी हैं। इस दौरान राजेश महलवाला ने कहा कि 2014 में पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था और तब से लेकर अब तक देश में कई ऐतिहासिक परिवर्तन लाने का कार्य किया गया। कार्यशाला को थलेश्वर साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि अभियान के माध्यम से पीएम मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में उठाए गए कदमों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने की पीएम मोदी के नेतृत्व में अंतराष्ट्रीय मंचों पर भी भारत की भूमिका अहम बनी हुई है। भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष विजय नारायण राजवाड़़े ने बताया कि आज 9 जून से संकल्प से सिद्धी तक अभियान की शुरूआत हो रही है। जिसमें पीएम मोदी की 11 साल की विकास यात्रा जनता तक पहुंचायी जाएगी। अभियान के माध्यम से कांग्रेस सरकार के 60 वर्षों की विफलताओं और भाजपा सरकार की सफलताओं की तुलना करते हुए घर-घर जागरूकता फैलाई जाएगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार की विकास यात्रा, नीतियों और उपलब्धियांे को हर नागरिक तक पहुंचाना है, ताकि जनता के बीच सीधे संवाद स्थापित हो और 11 वर्ष की प्रगति का सच सामने आ सके। कार्यशाला का संचालन राजू देवांगन व आभार प्रदर्शन नीरज जिंदिया ने किया। इस दौरान मुकेश गर्ग, तिलक राजवाड़े, अरूण राजवाड़े, डॉ.चतुर्वेदी, सुरेन्द्र राजवाड़े, संतोष सोनी, कमलसाय यादव, अजय कुशवाहा, कमलेश सिंह, महेन्द्र राजवाड़े, शंकर राजवाड़े, संध्या सिंह, हीरामनी सिंह, सरस्वती सिंह, लूनावती राजवाड़े, बिंदिया निशाद, प्रमिला चक्रधारी, देवंती साहू, भोला रवि, राजपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा शहर व ग्रामीण मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।