0*रामानुजनगर जनपद में निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष*
0*प्रेमनगर जनपद में 20 वर्षों के बाद निर्वाचित हुआ पुरुष अध्यक्ष फुलेश्वर सिंह सिदार*
सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर व प्रेमनगर में शुक्रवार को जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। दोनो ब्लाकों में संगठन ने भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी की सफल रणनीति से अपना भगवा परचम लहराया है। प्रेमनगर में जहाँ फुलेश्वर सिंह सिदार अध्यक्ष चुने गए है तो वही उपाध्यक्ष पद पर पुनिया राजवाडे जीती है। इसी तरह रामानुजनगर में गुलाब सिंह अध्यक्ष तो वहीं रामप्रताप साहू उपाध्यक्ष चुने गए है। विधायक भूलन सिंह मरावी के गृह जनपद में भाजपा को बड़ी सफलता मिली है। जनपद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनो पद पर निर्विरोध करा कर विधायक ने अपनी रणनीति का परिचय दिया है। अध्यक्ष पद पर गुलाब सिंह व उपाध्यक्ष पद पर रामप्रताप साहू चुने गए है। यहां 19 जनपद सदस्य भाजपा से जीतकर आए थे वहीं 2 कांग्रेस के जनपद सदस्य भाजपा के समर्थन में आ गए थे। जिसके बाद कांग्रेस से उपाध्यक्ष के लिए दावेदारी कर रहे शमशेर खान ने पीछे हटने में ही भलाई समझी और अपना फार्म वापस ले लिया जिसके बाद भाजपा के उपाध्यक्ष राम प्रताप साहू निर्विरोध जनपद उपाध्यक्ष चुने गए। विधायक भूलन सिंह मरावी की सक्रियता से यह बड़ी सफलता मिलने से भाजपा के कार्यकर्ता भी भारी गदगद है। यहां के सुभाष चौक में जमकर पटाखों से आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। वहीं रामानुजनगर में निर्विरोध अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष बनने के इस चुनाव में भाजपा के पर्यवेक्षक पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू, जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल, ट्राइबल मोर्चा जिलाध्यक्ष कौशल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशि तिवारी, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इधर प्रेमनगर में भाजपा के पर्यवेक्षक पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के अलावा विधायक भूलन सिंह मरावी, नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नयन विजय सीदार, मंडल अध्यक्ष श्रीमती मिथिला बंजारे, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र जायसवाल, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष किरण साहू, पार्षद राजीव बंसल, दीपेश अग्रवाल, अमीन बाई सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हुए चुनाव में फुलेश्वर सिंह सिदार अध्यक्ष चुने गए जबकि उपाध्यक्ष के लिए हुए मतदान में भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती पुनिया राजवाड़े को 08 मत प्राप्त हुआ तो वहीं कांग्रेस पार्टी के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष तुलसी यादव की धर्मपत्नी इंडियन नेशनल कांग्रेस से प्रत्याशी श्रीमती संजीता यादव को 04 मत प्राप्त हुआ। जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी श्रीमती पुनिया राजवाड़े को 04 मत से विजय घोषित किया गया।
निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार श्रीमती चंद्रशिला जायसवाल के द्वारा विजय प्रत्याशी को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। तो वहीं विधायक भूलन सिंह की सक्रियता से यहां भी बड़ी सफलता मिलने से भाजपा के कार्यकर्ता भी भारी उत्साहित है। यहां के जनपद कार्यालय से होते हुए बीरंची बाबा देव स्थल जमकर लड़ी फटाखों से आतिशबाजी कर अबीर गुलाल के साथ सभी को लड्डू से मुंह मीठा कराकर डीजे के माध्यम से भगवा रंग की धुन पर झूमते नाचते हुए रैली निकालकर भारी जश्न मनाया गया।