*संगठन महापर्व को लेकर भाजपा की कार्यशाला 06नवंबर कोअटल कुंज मे*

ब्रेकिंग न्यूज़ :

*संगठन महापर्व को लेकर भाजपा की कार्यशाला 06नवंबर कोअटल कुंज मे*



*जिला चुनाव अधिकारी पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले कार्यशाला मे होंगी शामिल*






सूरजपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला 06 नवंबर को जिला भाजपा कार्यालय अटल कुंज मे आयोजित की गई है।कार्यशाला मे भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा नियुक्त जिला चुनाव अधिकारी पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले शामिल होंगी। भाजपा द्वारा सदस्यता महा अभियान एवं सक्रिय सदस्य अभियान के बाद संगठन चुनाव के लिए आगे बढ़ रही है। प्रदेश संगठन द्वारा सूरजपुर जिला भाजपा को डेढ लाख प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया था जिसमें जिला संगठन लक्ष्य के करीब लगभग एक लाख चालीस हजार प्राथमिक सदस्य बनाए जा चुके हैं। वही पूरे जिले मे तीन हजार सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान चल रहा है। जिला स्तरीय कार्यशाला के बाद मंडल चुनाव अधिकारी की घोषणा होगी तत्पश्चात मंडलो मे कार्यशाला का आयोजन होगा जहाँ बूथ अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया के लिए पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। बूथ समितियों के निर्वाचन के बाद मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न होगा। भाजपा संगठन द्वारा सभी चुनाव आम सहमति व समन्वय से करने का निर्णय लिया गया है। कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल,सांसद चिंतामणि महाराज,मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ,पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, विधायक भूलन सिंह मरावी,शकुन्तला पोर्ते ,भीमसेन अग्रवाल, अजय गोयल, रामकृपाल साहू, किरण खेस्स मौजूद रहेंगी। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी शशि तिवारी ने बताया कि कार्यशाला मे भाजपा,मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,जिला एवं मंडल निर्वाचन टीम,पूर्व एवं वर्तमान सांसद, विधायक,जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष, मंडल प्रभारी, सह प्रभारी,मंडल अध्यक्ष, महामंत्रीगण, जिला एवं मंडल सदस्यता प्रभारी, सयोजक, सह सयोजक, सक्रिय सदस्य जिला एवं मंडल प्रभारी, सह प्रभारी, नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी, त्रि- स्तरीय पंचायत चुनाव जिला एवं विकास खण्ड चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, पार्षदगण अपेक्षित हैं।

"
"