*भारत स्काउट गाइड प्रेमनगर की बैठक संपन्न, शामिल रहे बीईओ राजीव सिंह*

ब्रेकिंग न्यूज़ :

*भारत स्काउट गाइड प्रेमनगर की बैठक संपन्न, शामिल रहे बीईओ राजीव सिंह*

 

0*बीएसजी टीम ने किया नवपदस्थ बीईओ का स्वागत*




सूरजपुर / प्रेमनगर। भारत स्काउट गाइड ब्लॉक इकाई प्रेमनगर का महत्वपूर्ण बैठक नगर पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई इस बैठक में मुख्य अतिथि बीईओ राजीव कुमार सिंह पदेन सहायक कमिश्नर स्काउट, एबीईओ प्रताप पैंकरा बीएसजी ब्लॉक नोडल व बीपीओ रमेश कुमार जायसवाल जी रहे। यह बैठक स्काउट गाइड के गतिविधियों व वार्षिक कार्ययोजना पर चर्चा करने आयोजित की गई थी जो की नवपदस्थ बीईओ आने के बाद प्रथम बैठक थी इस कार्यक्रम में बीएसजी टीम के द्वारा बीईओ का स्वागत पुष्प गुच्छ व सकार्प से स्वागत किया गया।

                              बता दें की प्रेमनगर ब्लॉक में सभी हाई / हायर सेकेण्डरी स्कूलों में स्काउट/ गाइड दल संचालित है। जहाँ के स्काउट / गाइड वर्ष भर अनेक स्काउटिंग गतिविधियों में भाग लेकर अपने अंदर सेवा भावना का संचार करते हैं। इस बैठक में वार्षिक पंजीयन करने के साथ साथ आगामी विकास खंड स्तरीय द्वितीय सोपान केम्प की चर्चा हुई। इस द्वितीय सोपान कार्यक्रम में पुरे विकास खंड के प्राथमिक/ माध्यमिक, हाई/ हायर सेकेण्डरी स्कूल के कब, बुलबुल, स्काउट/ गाइड, रोवर / रेंजर शामिल होंगे। 


*स्काउट गाइड हमें जीवन में अनुशासन और समय की कद्र करना सिखाता है : बीईओ राजीव सिंह*


                           स्काउट गाइड की बैठक में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित बीईओ राजीव कुमार सिंह ने स्काउटिंग के बारे में बताते हुए कहा अनुशासन एक ऐसी क्रिया है जो किसी लक्ष्य को पूरा करती है, हमें आगे बढ़ाती है और मजबूत बनाती है। आगे कहा कि स्काउट गाइड हमें जीवन में अपने कर्तव्यों के प्रति अनुशासन मे रहना और समय की कद्र करना सिखाता है। पढ़ाई के साथ साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की कला भी सिखाता है। अनुशासित जीवन शैली का दूसरा नाम ही स्काउट है। स्काउट हमें विषम परिस्थितियों में भी जिम्मेदारी से जीवन निर्वाह करने का सलीका सिखाता है। 




                 भारत स्काउट गाइड के इस महत्वपूर्ण बैठक में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल रहे एबीईओ प्रताप सिंह पैंकरा ने कहा स्काउट गाइड जीवन जीने की कला सिखाता है। सेवा भावना कर देश के लिए तैयार करते हैं व उनके राज्यपाल पुरुस्कार के बोनस अंक महत्वपूर्ण होता है। बीपीओ रमेश कुमार जायसवाल ने कहा स्काउट गाइड के छात्र जीवन में संस्कारी होते है व कठिनाइयों का सामना करने में सक्षम होते हैं। आगे इस कार्यक्रम में राज्य मुख्यालय के आदेशानुसार प्राथमिक व माध्यमिक शाला के कब / बुलबुल, स्काउट / गाइड का शत प्रतिशत पंजीयन करने पर चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में ब्लॉक सचिव असफाक अली, ब्लॉक काउंसलर व जिला मिडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव, स्काउटर चंद्रपाल लकड़ा, रामबिहारी सिंह, गोपाल पैंकरा, गाइडर सुश्री वैष्णो गुप्ता, सुश्री करुणा पटेल, स्काउटर कमलेश सिंह टेकाम , पीतांबर सिंह, अशोक साहू, विजय सिंह, जेम्स तिग्गा, धीरज भारद्वाज, रिजवान अंसारी, पंकज कुमार ठाकुर, डुमडुम सर और अन्य सक्रिय स्काउटर गाइडर मौजूद रहे।


"
"