0*विधायक भूलन सिंह मरावी जी ने कहा -- *मनुष्य नियमित रूप से अच्छे कर्म करे और भाग्य भी उसका साथ दे, इसी कामना के साथ करम देवता की पूजा की जाती है*
सूरजपुर। विकासखंड सूरजपुर ग्राम केतका क्षेत्र में सोमवार को प्रकृति पर्व करमा पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। बारिश के बावजूद लोगों में करमा का उत्साह कम नहीं हुआ। रविवार को बहनों ने भाईयों के सलामती के लिये दिनभर उपवास कर शाम में करम डाल की पूजा की। इसके बाद ढोल-नगाड़े की थाप पर रातभर रंग में डूबे रहे। बताया गया कि केतका बस्ती के अखाडा पूजा स्थल में सामूहिक करमा पूजा का आयोजन किया गया। जहां युवतियां विधि विधान से करम पूजा की। करमा पर्व को शांति और खुशहाली का प्रतिक माना जाता है। साथ ही इसे भाई बहनों के प्यार का पर्व भी माना जाता है। प्रखंड बस्ती के अखाडा स्थल पर पूजा अर्चना के बाद देर रात अखरा में ढोल-नगाड़ा के बीच लोग थिरकते रहे। अखड़ा में एक दिन पूर्व मिट्टी के बर्तन में रखे गए जावा फूल को अखरा में लाया गया। इसके बाद पुरुष वर्ग करम डाली को नृत्य करते हुए अखरा तक लाए और पूरे विधि के साथ उसे अखरा के पूजा स्थल में गाड़ा गया। कई अखाड़ों में आकर्षक विद्युत सज्जा और साऊंड सिस्टम की भी व्यवस्था की गयी थी। जिसमें क्षेत्र के विधायक भूलन सिंह मरावी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। साथ साथ क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य श्याम बिहारी आदिवासी मोर्चा के अध्यक्ष दरोगा सिंह, महादेव सिंह, सुभाष साहू, डिकेश प्रजापति, ऋषि देवांगन क्षेत्र की जनता करमा आयोजन में शामिल हुए।