*भाजपा मंडल ओड़गी की सदस्यता अभियान को लेकर शक्ति केन्द्र के समस्त पोलिंग बूथों पर बैठक सम्पन्न*

ब्रेकिंग न्यूज़ :

*भाजपा मंडल ओड़गी की सदस्यता अभियान को लेकर शक्ति केन्द्र के समस्त पोलिंग बूथों पर बैठक सम्पन्न*

 

0*छतरंग जैसे दूरस्थ शक्ति केन्द्रों पर पहुंचे प्रभारी* 




ओड़गी। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान 2024 की कार्य योजना बनाने हेतु शनिवार को जिले के ओड़गी मंडल के सभी शक्ति केन्द्रों में बैठक सम्पन्न हुई.इस अवसर ओड़गी मंडल के शक्ति केन्द्र ओड़गी, कुदरगढ़, चपदा,धरसेड़ी,बांक,लांजित,

बेदमी, टमकी, छतरंग,चेंद्रा, पकनी, रैसरा , भांडी , व दवना के समस्त पोलिंग बूथों पर बनाएं गए बूथ प्रभारियों ने अधिक से अधिक सदस्यता कराने हेतु भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को कार्य योजना बनाने हेतु मार्गदर्शन दिया गया. बूथ प्रभारियों ने बताया कि आगामी 2 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा की सदस्यता मिस कॉल के माध्यम से ग्रहण करेंगे व सदस्यता अभियान 2024 का शुभारंभ करेंगे.इसी क्रम में 5 सितंबर से भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता हेतु जारी नंबर 8800002024 पर मिस कॉल करके आमजनों द्वारा भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता एसएमएस द्वारा प्राप्त लिंक के माध्यम से अपनी जानकारी भरके ली जा सकती हैं. इस मौके पर ओड़गी मंडल के दूरस्थ शक्ति केन्द्रों पर भाजपा महामंत्री प्रवीण गुर्जर, कोषाध्यक्ष संधारी यादव,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवकुमार राजवाड़े, अजजा महामंत्री बृजेश काशी, जगदेव यादव, प्रियंशु यादव, जितेन्द्र यादव, सहदेव, रावेन्द्र गुर्जर, विनोद, अरविंद देवांगन व समस्त पोलिंग बूथ प्रभारी, पदाधिकारी , भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें.

"
"