*नगर के दुल्ही तालाब में धूमधाम से मनाया गया गंगा दशहरा*

ब्रेकिंग न्यूज़ :

*नगर के दुल्ही तालाब में धूमधाम से मनाया गया गंगा दशहरा*






 

सूरजपुर। माँ गंगा के पृथ्वी पर अवतरण दिवस गंगा दशहरा का पर्व रविवार को नगर में भक्तिमय वातावरण में धूम धाम से मनाया गया। इस मौके पर नगर के पंचमन्दिर स्थित दुल्ही तालाब में माँ गंगा की विशेष पूजा अर्चना व भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया था। सरोवर धरोहर सुरक्षा समिति के द्वारा आयोजित माँ गंगा की आरती के लिए दुल्ही तालाब के तट को रंगीन रौशनी से नाम के अनुरूप दुल्हन की तरह सजाया गया था। रंग बिरंगी रौशनी से सजा दुल्ही तालाब का तट यहां आयोजन में शामिल होने आए श्रद्धालुओ को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था जिसका लोग उत्सुकता से आनन्द लेते नजर आए। इस बार की गंगा आरती यहां बनारस की गंगा आरती की तर्ज पर की गई थी। 




पंडित राजेश दुबे बब्लू महाराज के सानिध्य में धार्मिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न कराई गई माँ गंगे की उक्त महाआरती में अजय पांडेय, कुणाल दुबे, ऋषि दुबे, सुशांत दुबे एवं अभिशार दुबे की टीम शामिल रही जिनके द्वारा की गई आरती ने मौजूद श्रद्धालुओ को मंत्रमुंग्ध कर दिया। आरती से पूर्व महिलाओं के द्वारा आंटे से बनाकर लाये गए दिए के माध्यम से दीपदान किया गया सैकड़ो की संख्या में प्रज्वलित दियो से दुल्ही तालाब का तट जगमगा रहा था। 




उक्त धर्मिक आयोजन में उमड़े श्रद्धालुओ के जन सैलाव के द्वारा की गई माँ गंगा की आरती के दौरान पूरे तालाब परिसर के दृश्य का नजारा देखते ही बन रहा था। महिला पुरुष व बच्चो के हाथो मे सैकड़ो आरती की थाल तालाब परिसर को और भी मनमोहक बना रहे थे। इस दौरान भजन संध्या का भी आयोजन किया गया था जिसमे कृष्णचंद पूरी एवं उनकी टीम के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। गंगा पूजन और भव्य आरती के प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया था। जहां देर रात तक लोगो ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। विदित हो कि पिछले तीन वर्षों से उक्त आयोजन दुलही तालाब के तट पर मनाया जा रहा है। सरोहर धरोहर सुरक्षा समिति के द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष के के अग्रवाल, प्रवेश गोयल व सुनील अग्रवाल बॉबी सहित नगर पालिका परिषद का सराहनीय योगदान रहा है। 



 इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में पार्षद वीरेंद्र बंसल, पुष्पलता गिरधारी साहू, सरोवर धरोहर सुरक्षा समिति के संरक्षक रामकृष्ण ओझा, अध्यक्ष चंचलेश श्रीवास्तव, डॉ रजनीश गर्ग, कन्हैया अग्रवाल, राजू सिंह, मयंक तिवारी, गजानन्द अग्रवाल आदि का सराहनीय योगदान रहा। वहीं आयोजन स्थल पर व्यवस्था बनाने में कोतवाली प्रभारी विमलेश दुबे व यातायात प्रभारी बृजकिशोर पांडेय की पूरी टीम सक्रिय रही।





"
"