कुशवाहा समाज के जिलाध्यक्ष बने संलित कुशवाहा

ब्रेकिंग न्यूज़ :

कुशवाहा समाज के जिलाध्यक्ष बने संलित कुशवाहा

 




सूरजपुर। सूरजपुर जिले के भैयाथान मंगल भवन में कुशवाहा समाज सूरजपुर जिले का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें भारी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग एकत्रित होकर वोटिंग किए जिसमें नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष सनलित कुशवाहा, सूरजपुर परिक्षेत्र से विनोद कुशवाहा, भैयाथान परिक्षेत्र से रामनारायण कुशवाहा को विजयी घोषित किया गया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सनलित कुशवाहा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए संगठित होकर शक्तिशाली बनाना होगा। कुशवाहा समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। यदि समाज के लोगों को अपने अतीत का सही बोध हो जाए तो उन्हें विकास करने से कोई रोक नहीं सकता आर्थिक समृद्धि की जरूरत है। समाज के लोग अपनी सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिबद्धताओं को पहचानें तभी सफल होंगे जिस वंश में महात्मा बुद्ध, चंद्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक जैसे महान लोग पैदा हुए आज वह समाज दिग्भ्रमित हो गया है। विकास के लिए सभी लोगों को मिलकर संगठित होकर समय को अनुकूल बना सकते हैं। संघर्ष के अलावा कोई विकल्प नहीं है। शिक्षा के माध्यम से समाज को चरित्रवान, संस्कारवान बनाने के साथ ही विकास की ओर ले जा सकते हैं। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस निर्वाचन के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी उमेश कुशवाहा एवं सहायक अरविंद कुशवाहा, निवासचंद कुशवाहा, नरेन्द्र कुशवाह को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन के लिए रूपनारायण के द्वारा सभी आए हुए समाज के समस्त वरिष्ठो का आभार व्यक्त किया गया।

"
"