*रात्रिकालीन कब्बड़ी प्रतियोगिता का हुआ समापन।*

ब्रेकिंग न्यूज़ :

*रात्रिकालीन कब्बड़ी प्रतियोगिता का हुआ समापन।*






सूरजपुर। विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर में बीते कई वर्षों से रात्रि कालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था। जिसमें प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ी को संबोधन में कहा कि खेल हमेशा निरंतर खेलते रहना चाहिए इसे हमेशा स्वास्थ्य बनी रहती है। यह जो कबड्डी प्रतियोगिता हो रहा है। यह युवाओं में एक प्रेरणा देने योग्य कार्य है। यह खेल हार जीत का खेल है। एक पक्ष को हार और दूसरे पक्ष को जीत मिलती है। खेल को खिलाड़ी भावना के अनुसार खेलना चाहिए। जिसमें ग्राम पंचायत बसदेइ प्रथम और द्वितीय ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर रहा। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत सेंदरी के सरपंच कमल साय् सिंह, कल्याणपुर सरपंच सागर सिंह, राजलाल राजवाड़े, किसान मोर्चा रामानुजन नगर के अध्यक्ष संत कुमार साहू, महादेव सिंह, ग्राम जगन्नाथपुर पंचायत के सरपंच कुमारी सिंह, उप सरपंच खेल साय राजवाड़े, सुभाष साहू,जय मंगल सिंह उपस्थित रहे।

"
"