मछुआ बोर्ड के अध्यक्ष ने अधिकारियों की ली बैठक , दिए आवश्यक दिशा निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़ :

मछुआ बोर्ड के अध्यक्ष ने अधिकारियों की ली बैठक , दिए आवश्यक दिशा निर्देश

 


राकेश जायसवाल सूरजपुर/

 सूरजपुर। मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद मछुआ समिति एवं अधिकारियों की जिला पंचायत सभा कक्ष में बैठक ली। उन्होंने मछुआरों की समस्याओं एवं मांगों को सुनने के बाद उनके हित में शासन स्तर से कई नीति बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को अधिक से अधिक मछुआ समिति गठित कर शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने निर्देशित किया है। मत्स्य विभाग के सहायक संचालक एमएस सोनवानी ने जिले में संचालित मत्स्य विभाग की योजनाओं एवं हितग्राहियों की संख्या की जानकारी दी। अध्यक्ष एमआर निषाद ने बैठक में कलेक्टर की उपस्थिति पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए कार्यों की सराहना की तथा शासन की मंशा अनुसार मत्स्य विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं का ला•ा अधिक से अधिक लोगों को पहुंचाने निर्देशित किया। कलेक्टर इफ्फत आरा ने उपस्थित मछुआ समिति के सदस्यों को विभाग द्वारा संचालित शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया और कहा कि हमारे जिले में काफी तलाब एवं जलाशय है। बैठक में उपस्थित जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, गौठान समिति के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य कुलदीप बिहारी, महेश्वर पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव भ जन मरावी ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मछली पालन एक अच्छा व्यवसाय है जो सरल एवं कम खचीर्ला है। इससे अधिक लाभ अर्जित किया जा सकता है उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभी लेने सभा उपस्थित मछुआ समिति के सदस्यों एवं किसानों को प्रेरित किया। उन्होंने मछली पालन से संबंधित प्रक्रियाओं को प्रशिक्षण देकर और अधिक लाभ न्वित करने मछली पालन विभाग के अधिकारी को आग्रह किया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम, उप पंजीयक सहकारिता विभाग जीएस शर्मा, सहायक संचालक कृषि डीएम पैकरा, अग्रणी बैंक प्रबंधक शिबू ईपेन,जनपद सीईओ उत्तम रजक, आकांक्षा त्रिपाठी, मोहम्मद निजामुद्दीन, निलेश सोनी, सहायक मत्स्य अधिकारी सूर्यमणि द्विवेदी, रामस्वरूप बियर, मत्स्य निरीक्षक शशांक अनंत, नीलमणि, दिगेश्वर, मनरेगा एवं एन आरएलएम सहित विभाग के अधिकारी, मछुआ समिति पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम ने आभार प्रकट किया।

ऊकसानों को मछली जाल एवं आइस बॉक्स का हुआ वितरण

मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद ने बैठक पश्चात 11 हितग्राहियों को मछली जाल एवं आइस बॉक्स का वितरण किया। जिसमें रायमंगल राजवाड़े, परमेश्वर प्रसाद , सुमन यादव िको जाल का वितरण किया। इसी तरह कलावती, कुमारी सिंह को आइस बॉक्स एवं अन्य हितग्राहियों को मछली जाल एवं आइस बॉक्स का वितरण किया गया।

"
"