0* 6.30 घंटे चली कार्रवाई: सुभाष चौक से महगवां चौक तक सड़क चौड़ीकरण अभियान चलाया*
सूरजपुर। शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए रविवार को प्रशासन ने सुभाष चौक से महगवां चौक तक सड़क चौड़ीकरण अभियान चलाया। इस दौरान 6.30 घंटे में 33 अवैध दुकानों और निर्माणों को हटाया गया। कार्रवाई सुबह 8:30 बजे शुरू हुई और दिनभर चली। सात जेसीबी मशीनों की मदद से अतिक्रमण हटाया गया। अनुपम गैस प्वाइंट की दो मंजिला दुकान को भी तोड़ दिया गया।
प्रशासन ने पहले ही सड़क के दोनों ओर बने अवैध निर्माणों को चिन्हित कर नोटिस जारी कर दिया था। कई दुकानदारों ने खुद ही सामान हटा लिया था। बाकी पर रविवार को कार्रवाई की गई। गोलू स्वीट्स के पास स्थित अनुपम गैस प्वाइंट समेत कई प्रमुख व्यवसायिक निर्माणों पर बुलडोजर चला। तीन अन्य दुकानदारों को भी नोटिस दिया गया है। उन पर जल्द कार्रवाई होगी। प्रशासन ने बताया कि यह कार्रवाई पहले से तय थी। केवल उन्हीं निर्माणों को हटाया गया जो शासकीय जमीन पर थे। लोगों से पहले ही सहयोग की अपील की गई थी। नगर पालिका, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान को अंजाम दिया।
*लोगों को जाम से राहत मिलेगी, इधर कुछ व्यापारियों ने नाराजगी जताई*
कार्रवाई के बाद अब प्रशासन सड़क निर्माण की उम्मीद जताते हुए समर्थन किया। प्रशासन और अन्य नगरीय सुविधाओं के विस्तार पर ने कहा कि आगे भी शहर के अन्य हिस्सों में काम करेगा। शहर में यह कार्रवाई चर्चा का इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी। विषय बनी हुई है। कुछ व्यापारियों ने नाराजगी मकसद है सड़क चौड़ीकरण, यातायात सुधार जताई। आम लोगों ने ट्रैफिक जाम से राहत और अतिक्रमण मुक्त शहर।
देखिए वीडियो...