newschhattisgarh.in

ब्रेकिंग न्यूज़ :

No title

 

*जनशक्ति चेतना पार्टी के महेश प्रसाद व उनके कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल।*




चिरमिरी। नगर निगम चिरमिरी के चुनाव से पहले कांग्रेस ने विरोधियों को जबरदस्त झटका दिया है। दरअसल जन शक्ति चेतना पार्टी के लगभग अधिक से अधिक कार्यकर्ता बीते दिनों कांग्रेस में शामिल हुए। पूर्व विधायक विनय जायसवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर जनशक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी दी है।

जनशक्ति चेतना पार्टी के दिग्गज नेता महेश प्रसाद ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इन्होंने कहा, "कांग्रेस की विचारधारा व आदर्श, और पूर्व विधायक विनय जायसवाल के संघर्ष करने वाले स्वभाव से प्रेरित होकर कांग्रेस में शामिल हुए है। विनय जायसवाल के कार्यकाल में दो वर्ष कोरोना कल में बीत गए वहीं बचे हुए कार्यकाल में पूर्व विधायक विनय जायसवाल ने कई बड़े काम किए हैं। जैसे चिरमिरी में जिला अस्पताल बनाना और जिले को विकास की ओर अग्रसर करने के प्रयास किए हैं।

इसे ही प्रभावित होकर जनशक्ति चेतना पार्टी के कई कार्यकर्ता व उनके साथीगण कांग्रेस में शामिल हुए हैं।इस अवसर पर पूर्व विधायक विनय जायसवाल महापौर कंचन जायसवाल, प्रदेश सचिव सुभाष कश्यप के साथ अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। पार्टी में शामिल हुए नेताओं को कांग्रेस का पटका चिन्ह पहनाया गया।

"
"