*संगठन महापर्व मे सभी चुनाव आम सहमति व समन्वय से होंगे संपन्न-चंपा देवी पावले*

ब्रेकिंग न्यूज़ :

*संगठन महापर्व मे सभी चुनाव आम सहमति व समन्वय से होंगे संपन्न-चंपा देवी पावले*

 

0*भाजपा का जिलास्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला संपन्न*


 0*मंडल स्तरीय कार्यशाला 09 से 11 नवंबर तक*


0*बूथ पर चुनाव 16 से 25 नवंबर के मध्य होंगे संपन्न*






सूरजपुर। संगठन महापर्व को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला जिला भाजपा कार्यालय अटल कुंज में जिला चुनाव अधिकारी पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले, भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी, भीमसेन अग्रवाल, रामकृपाल साहू, किरण खेस, जिला महामंत्री राजेश महलवाला, मुरली सोनी, सत्यनारायण सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। भाजपा संगठन चुनाव की तैयारी व चुनाव कार्यक्रम को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल चुनाव अधिकारी की घोषणा की गई तथा बूथ कमेटियों के गठन को लेकर चुनाव प्रक्रिया की बारीकियों को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। जिला चुनाव अधिकारी व पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के बदौलत भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि आप सभी प्राथमिक सदस्य व सक्रिय सदस्यता अभियान के कार्य मे जुटे हुए हैं, सूरजपुर जिले मे सदस्यता अभियान का शानदार काम हुआ है। श्रीमती पावले ने कहा कि आगे चलकर सक्रिय सदस्य ही संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करेंगे इसलिए सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य अनिवार्य रूप से बनाएं। संगठन पर्व मे बूथ से मंडल व जिला संगठन के चुनाव आम सहमति व समन्वय से संपन्न होंगे। सभी जिम्मेदार पदाधिकारी हर बूथ पर बैठक कर वरिष्ठ पदाधिकारियों की राय व सहमति से बूथ समितियों का गठन करें। भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि जिले मे सदस्यता अभियान के लक्ष्य को लगभग पूरा कर लिया गया है। सूरजपुर जिले मे लगभग 1 लाख 40 हजार भाजपा के सदस्य बन चुके हैं तथा तीन हजार सक्रिय सदस्य बनाने के करीब है। उन्होंने कहा कि भाजपा के संगठन चुनाव आम सहमति व समन्वय से संपन्न होंगे तथा शक्ति केन्द्र स्तर पर चुनाव अधिकारी नियुक्त होंगे जो बूथों मे चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराएंगे। सरगुजा सासंद चिंतामणि महाराज ने कहा कि भाजपा संगठन पर्व हमारे संगठन विस्तार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। सूरजपुर जिले मे संगठन काफी मजबूत है तथा जिस तरह विधानसभा व लोकसभा चुनाव मे एकजुट होकर चुनाव लड़े व जीते उसी प्रकार पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव मे भी अच्छा प्रदर्शन दुहराना है। विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं के बदौलत सूरजपुर जिला सभी कार्यो मे अव्वल रहा है इसे आगे भी बरकरार रखने की जरूरत है। पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि संगठन के चुनाव समन्वय व सहमति से सम्पन्न हो यह हम सब की जिम्मेदारी है। इसके बाद अगामी नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव मे भी कमल खिलाना है। जिला सदस्यता प्रभारी राजेश महलवाला ने जिले मे सदस्यता अभियान के संबंध मे जानकारी व बूथ पर चुनाव प्रक्रिया के संबंध मे विस्तार पूर्वक बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री मुरली सोनी के द्वारा किया गया। 


*मंडल चुनाव अधिकारी व सहयोगी हुए नियुक्त*




प्रतापपुर-राजेश महलवाला, सहयोगी-अक्षय तिवारी, जरही-शशिनाथ तिवारी, सहयोगी-राजकुमार गुप्ता, शिवनंदनपुर-बाबूलाल अग्रवाल, सहयोगी-शितिकांत, लटोरी-रामकृपाल साहू, सहयोगी-मोहन शर्मा, भटगांव-थलेश्वर साहू, सहयोगी-आशीष बाजपेयी, ओड़गी-रामानंद जायसवाल, सहयोगी-लवकेश पैकरा, बिहारपुर-लाल संतोष सिंह, सहयोगी-सुरेन्द्र गुप्ता, भैयाथान-भीमसेन अग्रवाल, सहयोगी-मार्तण्ड साहू, प्रेमनगर-अजय गोयल, सहयोगी-बिरेन्द्र जायसवाल, रामानुजनगर-महेश्वर पैकरा, सहयोगी-सुमीत साहू, देवनगर-अनूप सिन्हा, सहयोगी-अशोक यादव, सूरजपुर ग्रामीण-रजनी त्रिपाठी, सहयोगी-अरूण राजवाड़े, सूरजपुर शहर-परमेश्वरी राजवाड़े, सहयोगी-अजय अग्रवाल, विश्रामपुर-अशोक सिंह, सहयोगी-सतीश तिवारी।

"
"