बसंत यादव
डाँड़गांव। राज्य के समस्त जिलों से उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिक्षकों हेतु राज्य अलंकरण 2024 का इस बार बस्तर संभाग मे जगदलपुर मे 8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के शुभ अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। शिक्षा क्षेत्र, नवाचार, प्रकृति संरक्षण, विज्ञान प्रचार- प्रसार, स्वच्छता, स्वास्थ्य, कला संस्कृति, समाज सेवा, महिला -सशक्तिकरण,रूढ़िवादी अंधविश्वास -निर्मूलन ,जन जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान प्रदान करने वाले व्यक्ति \ संस्था का चयन उनके विशिष्ट व विलक्षण प्रतिभा के आधार पर किया गया। उक्त संस्था द्वारा विगत कई वर्षों से शिक्षकों का सम्मान किया जा रहा है |
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आर एस बघेल जिला शिक्षा अधिकारी जिला बस्तर, विशेष अतिथि नीरज वर्मा साइंस एक्टिविस्ट इसरो, विशेष अतिथि श्रीमति रश्मि वर्मा आर के साइंस पार्क गोंदिया व अध्यक्षता अभिषेक शुक्ला प्रकृति शिक्षक विज्ञान यात्रा ने की ।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के सदस्यों के द्वारा सभी चयनित शिक्षकों के पाद प्रक्षालन कर महाआरती के साथ पुष्प वर्षा कर किया गया...
मुख्य अतिथि बी.आर. बघेल ने अपने उद्बोधन मे कहा एक शिक्षक का सबसे बड़ा सम्मान वह है की अपने छात्र को शिखर तक पहुंचाने का कार्य करे, जो की आप जैसे शिक्षक कर रहे है और उन शिक्षकों का सम्मान इस मंच से किया जा रहा है, व चयनित शिक्षको को हार्दिक शुभकामनाएं दी। इसी क्रम मे इसरो साइंस एक्टिविस्ट श्री नीरज वर्मा ने कहा की इस प्रकार का सम्मान एक शिक्षक को देते हुए उन्होंने अपने जीवन में कभी नहीं देखा। यह पुरुस्कार वितरण नही अंतर आत्मा से सम्मान है, जो इस संस्था द्वारा किया जा रहा है। आर के साइंस पार्क गोंदिया से पहुंची श्रीमति रश्मि वर्मा ने कहा की बस्तर में प्रतिभा की कमी नहीं है चाहे विज्ञान के क्षेत्र में हो या लोक कला संस्कृति में। बस्तर की अपनी अलग पहचान है, उन्होंने कहा कि आप जैसे शिक्षक जो बच्चों के पीछे जो मेहनत कर रहे हैं निश्चय ही वह तारीफ के काबिल है और आने वाला समय में आप शिक्षकों को हम विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र बेंगलुरु में भ्रमण कराने ले जाना चाहते हैं।
अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला प्रकृति शिक्षक विज्ञान यात्रा ने कहा इस प्रकार के आयोजन से विज्ञान शिक्षकों को विज्ञान के क्षेत्र में तथा अन्य शैक्षणिक क्षेत्र में काम करने हेतु अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने का हमारा लक्ष्य रहता है।
संस्था के प्रतिवेदन वाचन में श्रीमति विद्या मती साहू के द्वारा संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए संस्था के कार्य क्षेत्र का विवेचन किया | श्री लखन साहु ने बताया की प्रदेश के सभी जिलों से चयनित शिक्षको को राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान में 7 विभिन्न प्रकार के सम्मान व दो विशिष्ट सम्मान शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रदाय किया गया | जो कि निम्न है
1. *डॉ. अब्दुल कलाम सम्मान*
2. *शिक्षा रत्न सम्मान*
3. *कर्मवीर सम्मान*
4. *विवेकानंद सम्मान*
5. *मदर टेरेसा सम्मान*
6. *नागार्जुन सम्म्मान*
7. *आर्यभट्ट सम्मान*
विशेष सम्मान :- *सरस्वस्ती पुत्र सम्मान* सभी क्षेत्रों मे अग्रणी व उल्लेखनीय कार्य करने प्रतिवर्ष किसी एक व्यक्ति \ संस्था को यह सम्मान प्रदाय जाता है, इस वर्ष का उत्कृष्ट सम्मान श्री सी आर.गावड़े प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोदे कांकेर को प्रदाय को प्रदाय किया गया
*महर्षि वशिष्ठ सम्मान* :- अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसी एक शिक्षक को महर्षि वशिष्ठ सम्मान प्रदान किया जाता है! इस वर्ष का महर्षि वशिष्ठ सम्मान श्री विधु शेखर झा प्राचार्य स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल जिला बस्तर् को प्रदाय किया गया !
सम्मान के क्रम सरगुजा के दो शिक्षक सुनील कुमार यादव मा शाला पेंडरखी उदयपुर और श्रीमती सुष्मिता मुखर्जी मा शाला फुंदुरडीहारी अंबिकापुर का चयन हुआ था सुनील कुमार यादव दुरस्त अंचल पेंडरखी के स्कूल को आगे ले जाने और बच्चो को अच्छी शिक्षा के लिए कार्य करते हैं।इनके चयन से विकास खंड शिक्षा अधिकारी सहित सभी अधिकारियों और साथी शिक्षको ने बधाई दी।कार्यक्रम में समीक्षा गायकवाड ,विद्यावती साहू, क्षमा उइके संदीप आत्माराम साहू उपस्थित रहे।