युंका चुनाव में नरेन्द्र जिलाध्यक्ष, परमेश्वर व विक्की बने विधानसभा अध्यक्ष , जिला कांग्रेस कमेटी के प्रत्याशियों की हुई हार युंका संगठन में लंबे समय के बाद हुए चुनावों से बना उत्साह का वातावरण

ब्रेकिंग न्यूज़ :

युंका चुनाव में नरेन्द्र जिलाध्यक्ष, परमेश्वर व विक्की बने विधानसभा अध्यक्ष , जिला कांग्रेस कमेटी के प्रत्याशियों की हुई हार युंका संगठन में लंबे समय के बाद हुए चुनावों से बना उत्साह का वातावरण

 


नरेंद्र यादव


                        परमेश्वर राजवाड़े 

                     विक्की समझदार
                         
                          सुश्री शशि सिंह 

                          राहुल जायसवाल 


राकेश जायसवाल सूरजपुर। युवक कांग्रेस के संपन्न हुए त्रिकोणीय चुनावों के लंबे इंतजार के बाद जारी हुए चुनाव परिणामों में अमरजीत भगत व विधायक देवेन्द्र यादव समर्थक नरेन्द्र यादव ने जिला अध्यक्ष पद व दानिश रफीक व संजय डोसी, राहुल अग्रवाल समर्थकों में परमेश्वर राजवाड़े ने प्रेमनगर विधानसभा तथा विक्की समझदार ने भटगांव विधानसभा के अध्यक्ष पर धमाकेदार जीत हासिल की है। वहीं जिला कांग्रेस संगठन द्वारा घोषित प्रत्याशियों को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा है। भारी गहमा-गहमी के बीच तीन माह पूर्व हुए चुनावों के परिणाम जारी होते ही जिले में राजनीतिक हलचल  तेज हो गई है और संगठन के प्रत्याशियों की करारी हार होने से अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। एक-दूसरे को लेकर हारे हुए प्रत्याशियों ने शोसल मीडिया पर अपनी पीड़ा  जाहिर करनी शुरू कर दी है। वहीं जिला पंचायत सदस्य शशि सिंह एसटी कोटे से प्रदेश उपाध्यक्ष तथा राहुल जायसवाल सामान्य कोटे से महासचिव निर्वाचित हुए हैं। जारी हुए परिणामों में जिलाध्यक्ष पद के लिए नरेन्द्र यादव को 8129, अभीषेक सिंह सोमू को 7950 तथा अविनाश यादव 6060 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि प्रेमनगर विधानसभा में अध्यक्ष पद के लिए विजयी प्रत्याशी परमेश्वर राजवाड़े को 4977, दीपक कर को 3369, किशन सांवरे को 1816, जितेन्द्र साहू को 1390 तथा चेतन शर्मा को 113 वोट मिले हैं। वहीं भटगांव विधानसभा के लिए धमकेदार जीत दर्ज करने वाले विक्की समझदार को 3490, लालजी राजवाड़े को 3330, सचेन्द्र पाठक को 3084 तथा शांतनु सिंह को 323 मत मिले हैं। युवक कांग्रेस चुनाव में शशि सिंह ने 3519 मतों के साथ उपाध्यक्ष पद पर तथा राहुल जायसवाल ने 15604 मतों के साथ महासचिव पद पर जीत का परचम लहराया है। जारी हुए आंकड़ों में प्रेमनगर विधानसभा में 11919 वैध मत रहे, जबकि 9292 मत होल्ड पर थे और 3235 मत रिजेक्ट हुए। वहीं भटगांव विधानसभा में 10243 मत वैध रहे, जबकि 8012 वोट होल्ड हुए और 3550 मत निरस्त किए गये। 

तीन लाख से अधिक मतों से जीते प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा 

युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के लिए  हुए घमासान में आकाश शर्मा ने 5 लाख 14 हजार 374 मत प्राप्त किए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी आशीष अवस्थी ने 1 लाख 68 हजार 815 मत प्राप्त किए। मतों की गणना के उपरांत आकाश शर्मा ने 3 लाख 35 हजार से अधिक मतों से प्रदेश अध्यक्ष पद पर धमाकेदार जीत दर्ज की। 

जिले में कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर आयी सामने 

उल्लेखनीय है कि युवक कांग्रेस के चुनाव में कांग्रेस के ही तीन खेमे मैदान में थे और आलम यह था कि जिला कांग्रेस संगठन ने विधायकों के साथ बैठक कर बकायदा प्रात्याशी  तय किये थे, किन्तु संपन्न हुए चुनावों में पॉकेट के नेताओं को युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक सिरे से नकार दिया। वहीं दूसरी ओर पार्टी का लंबे समय से कार्य करने वाले युवक कांग्रेस के नेताओं की धमाके दार जीत ने जहां कांग्रेस की गुटबाजी को सतह पर ला दिया है। वहीं जिला संगठन को  जीत दर्ज कर अपनी लीडरशीप का खुला संदेश  दिया और सुपड़ा  साफ कर दिया है।  

युंका नेताओं ने जगह-जगह मनाया जश्न, उड़ा अबीर-हुई आतिशबाजी 

युवक कांग्रेस के चुनाव में जीत दर्ज कर नरेन्द्र यादव ने पूर्व जिपं सदस्य पंकज तिवारी, किसान कांग्रेस के कद्दावर नेता विमलेश दत्त तिवारी व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सीके चौधरी, कुमारी पल्लवी की अगुवाई में रंग, गुलाल और आतिशबाजी से जीत का जश्न मनाया और नगर में पैदल मार्च किया। वहीं जिला उपाध्यक्ष व दोनों विधानसभा में जीत दर्ज कर कांग्रेस के दूसरे खेमे के कार्यकर्ताओं ने अग्रसेन चौक पर जमकर आतिशबाजी की और जीत का जश्न मनाया। दानिश रफीक, संजय डोसी, सुनील अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अभिषेक सिंह, परमेश्वर राजवाड़े, विक्की समझदार, शक्ति ठाकुर, शांतु डोसी सहित बड़ी संख्या में जुटे युवक कांग्रेस नेताओं की अगुवाई में दोनों विधानसभा में जीत के साथ विपरीत परिस्थितियों में लड़े गये संगठन चुनाव में शानदार प्रदर्शन के लिए एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाई खिला मिली जीत का उत्सव मनाया।
"
"